सूरत के पास बड़ा हादसा, डबल डेकर एक्सप्रेस के दो डिब्बे चलती ट्रेन से हुए अलग

15 अगस्त के मौके पर गुजरात के सूरत के पास ट्रेन हादसा देखने मिला। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी। लेकिन लोग घबरा जरूर गए। सूरत के पास अहमदाबाद-मुंबई डबल डेकर एक्सप्रेस के दो डिब्बे चलती ट्रेन से अलग हो गए।
सूरत के पास ट्रेन हादसा, चलती ट्रेन से अलग हुए डिब्बे, बाल-बाल बचे यात्री
सूरत के पास चलती ट्रेन से अलग हुए डिब्बे
Published on: 
Updated on: 

सूरत: 15 अगस्त के मौके पर गुजरात के सूरत के पास ट्रेन हादसा देखने मिला। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी। लेकिन लोग घबरा जरूर गए। सूरत के पास अहमदाबाद-मुंबई डबल डेकर एक्सप्रेस के दो डिब्बे चलती ट्रेन से अलग हो गए। डिब्बे अलग होने से यात्री घबरा गए। पश्चिम रेलवे ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 8.50 बजे हुई, जब ट्रेन संख्या- 12932 सायन और सूरत रेलवे स्टेशन के बीच गोथंगम यार्ड में पहुंची। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और अलग हुए डिब्बों को बाद में ट्रेन से जोड़ दिया गया।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने कहा कि घटना के तुरंत बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया और अप ट्रेनों को लूप लाइन के माध्यम से चलाया गया। इस वजह से मार्ग पर अन्य ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई, जिसके बाद मरम्मत का काम पूरा कर,  11.22 बजे उप मुख्य लाइन पर यातायात बहाल कर दिया गया।

पश्चिम रेलवे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर कहा कि घटना के तुरंत बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया और अप ट्रेनों को लूप लाइन के माध्यम से चलाया गया। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने कहा कि मार्ग पर अन्य ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। बाद में पश्चिम रेलवे ने घोषणा की कि मरम्मत का काम पूरा हो गया है और पूर्वाह्न 11.22 बजे उप मुख्य लाइन पर यातायात बहाल हो गया।

याद दिला दें कि इससे पहले सोमवार शाम को रानी कमलापति-सहरसा स्पेशल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंचने ही वाली थी कि उसके थर्ड एसी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। संभावित बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि जब दो डिब्बे पटरी से उतरे, तब ट्रेन की रफ्तार 5 KM से भी कम थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com