60 सेकंड का वो खौफनाक मंजर! मंत्रालय ने बताया कैसे और कहां हुई चूक, अजित पवार प्लेन क्रैश की पूरी टाइमलाइन
Ajit Pawar: अजित पवार के प्लेन हादसे की जांच के लिए एएआईबी आगे आई है और कहा है कि वह जांच करेगी। प्रेस रिलीज में कहा गया कि एएआईबी के महानिदेशक जांच के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।
- Written By: मनोज आर्या
प्लेन क्रैश के बाद की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ajit Pawar Died In Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का एक विमान हादसे में बुधवार सुबह निधन हो गया। उनका चार्टर्ड प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। विमान में सवार अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे को लेकर केंद्रीय नागिरक उड्डयन मंत्रालय ने एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की है, जिसमें उन्होंने चार्टर्ड प्लेन के क्रैश होने से पहले की घटनाओं के बारे में पूरी जानकारी दी है।
बता दें कि अजित पवार बारामती में आगामी जिला परिषद चुनाव को लेकर एक राजनीतिक रैली को संबोधित करने जा रहे थे। उन्होंने आज सुबह मुंबई से उड़ान भरी थी। हालांकि, बारामती में लैंडिंग के दौरान उनका विमान क्रैश हो गया। जिस वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ।
प्लेन क्रैश में कुल 5 लोगों की मौत
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सरकारी प्रेस रिलीज में कहा, प्लेन में दो क्रू मेंबर समेत कुल पांच लोग सवार थे, इसमें डिप्टी सीएम अजित पवार भी शामिल थे। सभी सवार सदस्यों की इस हादसे में मौत हो गई है। आगे हादसे के पहले के कंडीशन के बारे में पूरी जानकारी दी गई। बारामती का एअर फील्ड अनियंत्रित है, यानी यहां पायलट या इंस्ट्रक्टर को एअर ट्रैफिक की सूचनाएं बारामती में फ्लाइंग ट्रेनिंग संस्थाएं देती हैं। मंत्रालय ने कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के प्रभारी के बयान के आधार पर इस घटना की जानकारी दी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक विधान परिषद चुनाव: राकांपा विधायक खोसकर का अपनी ही महायुति के उम्मीदवार दराडे पर हमला, लेटर-वॉर तेज
‘रिपोर्ट का इंतजार करने वाले सत्ता के दलाल’, अजित पवार और अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर रोहित पवार का बड़ा हमला
मुंबईः छांव फाउंडेशन का ज्ञापन, एसिड बिक्री पर सख्ती की मांग, सुनेत्रा पवार ने दिया आश्वासन
सुनेत्रा पवार का पहला जनता दरबार: अनुशासन और संवेदनशीलता का संगम, दिखी अजित पवार की झलक
कैसे क्रैश हुआ अजित पवार का विमान?
- 28 जनवरी की सुबह 8.18 मिनट पर एअरक्राफ्ट VI-SSK बारामती के संपर्क में आया।
- इसके बाद एअरक्राफ्ट को बारामती के ओर से अगला संपर्क 30 समुद्री मील की दूरी पर किया गया और पुणे से बात कर उन्हें उतरने की अनुमति दी गई। पायलट को अपने विवेक के मुताबिक मौसम देखते हुए उतरने की सलाह दी गई।
- पायलट क्रू ने हवाओं और दृश्यता के बारे में बात की, जिन पर उन्हें बताया गया कि हवाएं थमी हुई हैं और दृश्यता लगभग 3000 मीटर है।
- इसके बाद प्लने ने रनवे 11 पर उतरने की अंतिम अवस्था में होने की जानकारी दी, लेकिन उन्हें रनवे दिखाई नहीं दी और पहली कोशिश में ही उन्होंने गो-अराउंड शुरू कर दी।
- गो-अराउंड के बाद, प्लेन से उनकी स्थिति के बारे में पूछा गया, जिस पर पायलट क्रू ने रनवे 11 पर अंतिम अप्रोच की सूचना दी।
- उन्हें रनवे दिखाई देने पर सूचना देने को कहा गया, जिस पर जवाब दिया, ‘रनवे अभी दिखाई नहीं दे रहा है, दिखते ही सूचना देंगे।’कुछ सेकेंड बाद उन्होंने सूचना दी कि रनवे दिख रहा है।
- फिर प्लेन को सुबह 08.43 बजे रनवे 11 पर उतरने की अनुमति दी गई। हालांकि उन्होंने लैंडिंग क्लीयरेंस की पुष्टि नहीं की।
- इसके बाद एटीसी ने सुबह 08.44 बजे रनवे 11 के आसपास आग की लपटें देखीं गई
यह भी पढ़ें:अजीत पवार का आकस्मिक निधन, वे यादें आंखों से ओझल नहीं होतीं, भंडारा जिला बैंक अध्यक्ष सुनील फुंडे हुए भावुक
जांच के लिए AAIB की टीम दिल्ली से रवाना
अजित पवार के प्लेन हादसे की जांच के लिए एएआईबी आगे आई है और कहा है कि वह जांच करेगी। प्रेस रिलीज में कहा गया कि एएआईबी के महानिदेशक जांच के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। आगे की जानकारी जल्द शेयर की जाएगी
