Shaniwar Wada: मुस्लिम महिलाओं के समर्थन में उतरे वारिस पठान, राणे पर बोला हमला, कहा- Article 25...

AIMIM Waris Pathan: पुणे के शनिवारवाड़ा में नमाज पढ़ने वाली मुस्लिम महिलाओं के समर्थन में एआईएमआईएम उतरी। वारिस पठान ने कहा - संविधान हर नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता देता है।
aimim-supports-women-in-shaniwarwada-namaz-controversy waris pathan
वारिस पठान (सौजन्य-IANS)
Published on
Updated on

Pune News: पुणे के शनिवारवाड़ा में मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज पढ़े जाने का एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने समर्थन किया है। वारिस पठान ने कहा कि भाजपा का काम ही है नफरत फैलाना है। आईएमआईएम नेता ने कहा कि उन महिलाओं ने अगर नमाज अदा की तो कौन सा पहाड़ टूट पड़ा। हमारा संविधान हर एक व्यक्ति को उसका धर्म फॉलो करने का अधिकार देता है।

उन्होंने कहा कि आर्टिकल 25 में इसका प्रावधान है। हमारे हिंदू भाई-बहन भी तो एयरपोर्ट पर गरबा करते हैं। सबको अपना त्योहार मनाने का अधिकार है। इनके (भाजपा नेताओं) दिमाग का शुद्धिकरण होना चाहिए, क्योंकि इनके दिमाग में सिर्फ नफरत भरी है। नितेश राणे के हाजी अली में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने के बयान पर वारिस पठान ने कहा कि वह मीडिया में बने रहने के लिए हर दिन इस प्रकार के बयान देते हैं।

मुसलमानों को गाली देने के लिए पुरस्कार

उनका बस एक ही काम है मुसलमानों को रात दिन गाली देना। इस काम के लिए राज्य सरकार ने उन्हें मंत्री बनाकर पुरस्कार भी दिया है। बिहार चुनाव पर एआईएमआईएम नेता ने कहा कि हमने बिहार में 25 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। बिहार को एआईएमआईएम नेता के रूप में एक नया विकल्प मिल गया है।

हमने तो महागठबंधन से सिर्फ 6 सीटें मांगी थीं, लेकिन उनके कान में जूं तक नहीं रेंगी। इससे पहले एआईएमआईएम के महाराष्ट्र अध्यक्ष और सांसद इम्तियाज जलील ने शनिवारवाड़ा विवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पुणे में भाजपा के एक बड़े नेता पर 300 करोड़ रुपए के घोटाले का मामला चल रहा है और इस विवाद से ध्यान भटकाने के लिए नमाज का मुद्दा खड़ा किया गया है। जलील ने आरोप लगाया कि पुणे की राज्यसभा सदस्य मेधा कुलकर्णी ने इस विवाद को जानबूझकर हवा दी है।

समाज  महिलाओं से सीख लें

उन्होंने कहा कि शनिवारवाड़ा में मौजूद दरगाह बहुत पुरानी है और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग भी इसकी ऐतिहासिक मौजूदगी की पुष्टि करते हैं। सांसद इम्तियाज जलील ने यह भी कहा कि समाज को उन महिलाओं से सीख लेनी चाहिए जिन्होंने दो मिनट नमाज अदा की। “अगर बुर्का पहनी महिलाओं ने दो मिनट नमाज पढ़ ली, तो इसमें क्या गुनाह है?” उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने दबाव में आकर इन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com