मुंबई में प्रतिबंधात्मक आदेश उल्लंघन पर पुलिस सख्त: आजाद मैदान से दादर तक 5 FIR, चैत्यभूमि केस की जांच शुरू
Mumbai Police News: मुंबई में पुलिस आयुक्त के आदेश उल्लंघन पर आजाद मैदान, मरीन ड्राइव और शिवाजी पार्क में 5 FIR दर्ज। चैत्यभूमि प्रदर्शन पर पुलिस वीडियो फुटेज से जांच में जुटी।
- Written By: रूपम सिंह
मुंबई में प्रतिबंधात्मक आदेश उल्लंघन पर पुलिस सख्त फोटो.सोशल मीडिया)
Mumbai Police Prohibitory Order: मुंबई पुलिस आयुक्त द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में 18-19 जुलाई को शहर के विभिन्न पुलिस थानों में कुल 5 मामले दर्ज किए गए हैं। 18 जुलाई को आजाद मैदान और मरीन ड्राइव पुलिस थानों में एक-एक मामला दर्ज किया गया।
19 जुलाई को शिवाजी पार्क पुलिस थाने में 3 अलग अलग मामले दर्ज किए। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1)(3) और 135 के तहत कार्रवाई की गई है।
चैत्यभूमि प्रदर्शन के बाद जांच तेज
दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने के विरोध में कॉकरोच समर्थकों ने सोमवार को दादर में जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
अब ग्लोबल होगा महागणेशोत्सव, दुनिया भर के गणेश मंडलों को मिलेंगे बंपर इनाम, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान
महाराष्ट्र में भड़की दिल्ली आंदोलन की चिंगारी, 23 को बहुजन वंचित अघाड़ी ने किया बंद का आह्वान
मुंबई के मेगा एलिवेटेड कॉरिडोर का काम तेज, तेजी से बनेगा 13.9 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर, ट्रैफिक जाम से राहत
Wardha News: वर्धा में बारिश से खरीफ फसलों को राहत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वहीं चैत्यभूमि पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान शामिल प्रदर्शनकारियों में CJP के समर्थक भी शामिल थे। के खिलाफ शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शेतकारी कामगार पक्ष, सीपीआयी (एम) और सीजेपी के समर्थक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चैत्यभूमि पहुंचे और जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।
अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस के मुताबिक, 18 जुलाई को आजाद मैदान और मरीन ड्राइव पुलिस थानों में एक-एक मामला दर्ज किया गया। वहीं 19 जुलाई को शिवाजी पार्क पुलिस थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। सभी मामलों की जांच संबंधित पुलिस थाने कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: – सोनम वांगचुक के समर्थन में महाराष्ट्र में बवाल, मुंबई, पुणे व नागपुर में सीजेपी का प्रदर्शन; पुलिस से झड़प
उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि चैत्यभूमि पर आयोजित प्रदर्शन से जुड़े मामले में शिवाजी पार्क पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध वीडियो फुटेज, दस्तावेजी साक्ष्यों और अन्य प्रमाणों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
