Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 17 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘ये ऑपरेशन टाइगर नहीं, ऑपरेशन ट्रेटर है…’ बागी सांसदों की अटकलों पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी

Priyanka Chaturvedi Statement: ऑपरेशन टाइगर पर भड़कीं शिवसेना ठाकरे गुट नेता प्रियंका चतुर्वेदी, बागी सांसदों को दी इस्तीफा देकर फिर से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती; बताया ऑपरेशन ट्रेटर।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jun 17, 2026 | 05:04 PM

ठाकरे गुट नेता प्रियेका चतुर्वेदी (सोर्स: डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Priyanka Chaturvedi Challenges Rebel MPs: महाराष्ट्र की सियासत में इस समय ऑपरेशन टाइगर को लेकर दावों और प्रतिदावों का दौर जारी है। उद्धव ठाकरे गुट के भीतर मची इस हलचल ने दिल्ली से लेकर मुंबई तक सियासी पारा चढ़ा दिया है। जहां एक ओर सांसद राजाभाऊ वाजे की आंखों से छलकते आंसुओं ने शिवसैनिकों को भावुक कर दिया और संजय राउत ने भाजपा को पार्टी तोड़ने का नशा होने की बात कही, वहीं अब शिवसेना की फायरब्रांड नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस पूरे मामले पर बेहद आक्रामक रुख अख्तियार किया है। उन्होंने इस तथाकथित ऑपरेशन को टाइगर का नाम दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे ऑपरेशन ट्रेटर करार दिया है।

तथ्यों के बिना बुनी जा रही कहानियां

मुंबई में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें छह सांसदों के टूटने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा, अब तक पार्टी के किसी भी सांसद ने सामने आकर यह नहीं कहा है कि वे दूसरी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। यह तथाकथित ऑपरेशन टाइगर, जिसे मैं टाइगर नहीं बल्कि ट्रेटर कहूंगी, बिना किसी तथ्यात्मक आधार के चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि जिन सांसदों के नाम लिए जा रहे हैं, उनमें से किसी ने भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

VIDEO | Mumbai: Shiv Sena (UBT) MP Priyanka Chaturvedi on “Operation Tiger” says, “No Member of Parliament has come forward saying they want to join another party. This so-called ‘Operation Tiger’, I would not call it Tiger, I would call it ‘traitor’, is being discussed without… pic.twitter.com/8nq4gEXJIg — Press Trust of India (@PTI_News) June 17, 2026

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली जाएंगे फडणवीस, सीएम बनेंगे एकनाथ शिंदे, ऑपरेशन टाइगर के बाद शिवसेना नेता के बयान से मचा हड़कंप

उद्धव ठाकरे की पार्टी छोड़ने के लिए मिला 150 करोड़ का ऑफर, MP राजाभाऊ के पिता प्रकाश वाजे का सनसनीखेज खुलासा

पुणे में मानसून की बेरुखी ने तोड़ा 68 साल का रिकॉर्ड; जून का पहला पखवाड़ा सूखा, बांधों का जलस्तर तेजी से घटा

नागपुर: 4 साल से धूल फांक रही 1400 पन्नों की जांच रिपोर्ट! 100 करोड़ के आरोपों पर अनिल देशमुख ने सरकार को घेरा

मीडिया की रिपोर्टिंग पर उठाए सवाल

प्रियंका चतुर्वेदी ने मीडिया में चल रही खबरों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एक सांसद दिल्ली में किसी से मुलाकात कर रहे हैं, जबकि हकीकत में वह सांसद उस वक्त मुंबई में ही मौजूद थे। प्रियंका ने कहा, जब इन खबरों में कोई सच्चाई या तथ्यात्मक आधार ही नहीं है, तो मैं इस पर क्या टिप्पणी कर सकती हूं? मुझे आश्चर्य है कि इस तरह की कहानियां गढ़ी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: ‘BJP को पार्टियां तोड़ने की लत लग गई है…’, ऑपरेशन टाइगर की खबरों पर भड़के संजय राउत; दी ये बड़ी नसीहत

जनादेश का अपमान न करने की नसीहत

बागी होने की अटकलों के बीच प्रियंका ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अगर इन खबरों में जरा भी सच्चाई है और किसी को पार्टी से कोई समस्या है, तो उन्हें नैतिकता दिखानी चाहिए। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, अगर किसी को पार्टी से दिक्कत है, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और दोबारा चुनाव लड़कर जीत कर आना चाहिए। उन्हें जनता के जनादेश को अमान्य या अपमानित नहीं करना चाहिए।

ऑपरेशन टाइगर की बातों के बीच प्रियंका चतुर्वेदी का पहले यह कहना कि ये सब केवल अफवाह है, फिर अचानक यह कहना कि अगर ये सच है तो इस्तीफा देकर फिर चुनाव लड़ें, यह इस बात को सिद्ध करता है कि ठाकरे गुट में अभी यह बिल्कुल भी साफ नहीं है कि 6 सांसद ठाकरे की सेना छोड़ कर जा रहे हैं या नहीं। अभी भी ऑपरेशन टाइगर की पिक्चर क्लियर नहीं है, अब यह समय ही तय करेगा कि क्या ऑपरेशन टाइगर होता है या ऑल इज वेल होता है।

Priyanka chaturvedi challenges rebel mps to resign calls it operation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 05:04 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Priyanka Chaturvedi
  • Shiv Sena UBT
  • Shivsena News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.