पीएम कुसुम योजना ने बदली अहिल्यानगर किसानों की जिंदगी, बिजली पर निर्भरता खत्‍म, उन्‍नत हो रही खेती

Ahilyanagar News: पीएम कुसुम योजना ने अहिल्यानगर के किसानों की जिंदगी बदल दी है। अब वे सोलर पंप से सिंचाई कर पा रहे हैं, जिससे बिजली पर निर्भरता खत्म हो गई है और उनकी पैदावार भी बढ़ गई है।
पीएम कुसुम योजना से बदली किसानों की जिंदगी (pic credit; socail media)
पीएम कुसुम योजना से बदली किसानों की जिंदगी (pic credit; socail media)
Published on: 
Updated on: 

PM Kusum Yojana: केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से किसानों को ध्यान में रखकर कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्‍हीं में से एक पीएम कुसुम योजना है। महाराष्ट्र के किसान केंद्र की पीएम कुसुम योजना का लाभ लेकर सशक्‍त और समृद्ध हो रहे हैं।

इस योजना की बदौलत किसान खेती में सोलर के जरिए पैदा होने वाली बिजली का प्रयोग कर रहे हैं। इस योजना का लाभ लेकर किसानों के जीवन में खुशहाली आ रही है।

अहिल्यानगर जिले की राहाता तहसील के शिंगवे गांव के किसान दिलीप सयाजी शेजवल का जीवन बदल दिया है। दिलीप ने बताया कि पहले बिजली की दिक्कत के कारण फसलों को समय पर पानी देना मुश्किल हो जाता था। पीएम कुसुम योजना की जानकारी होने के बाद आवेदन किया। आवेदन के कुछ महीने के बाद ही सोलर पंप लग गया। अब पीएम कुसुम योजना के तहत मिले सोलर पंप से उनकी यह परेशानी दूर हो गई है। अब फसलों को समय पर पानी मिल रहा है, जिससे उत्पादन भी अच्छा होने लगा है।

वहीं, किसान योगेश वसंतराव वाबले को भी पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप मिला है। पहले खेतों की सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर रहना पड़ता था। अब वह सोलर पंप से खेतों की सिंचाई करते हैं, जिससे उन्हें बिजली कटने के झंझट से छुटकारा मिला है और खेती की लागत भी घटी है। इस योजना को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत आभार।

पीएम कुसुम योजना से किसानों को सिंचाई के लिए सस्ती और निरंतर बिजली उपलब्ध हो रही है। इससे उनकी खेती की लागत घट रही है और आमदनी बढ़ रही है।

बता दें कि सरकार ने मार्च 2019 में पीएम-कुसुम योजना शुरू की। इसका उद्देश्य किसानों को ऊर्जा और जल सुरक्षा प्रदान करना, उनकी आय बढ़ाना, कृषि क्षेत्र को डीजल मुक्त करना और पर्यावरण प्रदूषण को कम करना है।

( News Source-आईएएनएस)