Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पिंपरी-चिंचवड़ में जल संकट गहराया, नल पर मोटर लगाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

Pimpri Chinchwad में बढ़ते तापमान के कारण पानी की मांग तेजी से बढ़ गई है। जल संकट को देखते हुए मनपा ने नल पर मोटर लगाने और पीने के पानी का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Mar 10, 2026 | 02:57 PM

पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका भवन फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Pimpri Chinchwad Water Crisis: शहर में बढ़ते तापमान के कारण पानी की मांग में भारी उछाल आया है। कई इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है।

इसी में प्रशासन को पानी की किल्लत और कम दबाव (लो प्रेशर) की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए पिंपरी चिंचवड़ महानगर पालिका के जलापूर्ति विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो नागरिक सीधे नल कनेक्शन में बिजली का मोटर पंप लगाकर पानी खींच रहे हैं या पीने के पानी का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ अब सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में चिंचवड़, मोशी, चरहोली, दिघी, भोसरी, डुडुलगांव, थेरगांव, दापोडी, कालेवाड़ी, किवले और वाल्हेकरवाड़ी जैसे क्षेत्रों में गर्मी के कारण जल संकट गहरा गया है।

सम्बंधित ख़बरें

बजट चर्चा में गायब रहे बड़े अधिकारी तो होगी सख्त कार्रवाई, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर की दो टूक

महाराष्ट्र में प्रोफेसरों की मेगा भर्ती, 5506 पदों पर जून से पहले नियुक्तियां, मंत्री चंद्रकांत पाटिल का ऐलान

बीएमसी वार्ड कमेटी चुनाव: उद्धव ठाकरे के साथ हुआ खेला, पार्षदों की एक गलती ने भाजपा की झोली में डाली सत्ता

अहिल्यानगर नगर निगम में अनुशासन की सख्ती, 41 लेट लतीफ़ कर्मचारियों को मेयर ने लगाई कड़ी फटकार

मोटर लगाने पर कार्रवाई

गर्मी के कारण पानी की मांग -66 बढ़ी है, इसलिए नागरिक पानी का संयम से उपयोग करें। गाड़ियां धोने या आंगन में पानी बहाने जैसी गतिविधियों से बचें। नल पर मोटर लगाने वालों और पीने के पानी का दुरुपयोग करने वाले वॉशिंग सेंटरों के खिलाफ हम सख्त कार्रवाई और केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं।
– अजय सूर्यवंशी (सह शहर अभियंता)

ये भी पढ़ें :- पीएमसी का बड़ा फैसला: 32 गांवों में मजबूत होगी जल व्यवस्था, कई नई पानी की टंकियां बनेंगी

कई क्षेत्रों में गहराया जल संकट

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पीने के पानी का उपयोग गाड़ियां धोने, आगन या सड़कों पर छिडकाव करने के लिए न करें। यह देखा गया है कि कुछ लोग ऊपरी मंजिलों तक पानी चढ़ाने के लिए अवैध रूप से पंप का इस्तेमाल करते है, जिससे पड़ोस के घरों में पानी की आपूर्ति बाधित होती है। जलापूर्ति विभाग ने कार्रवाई शुरू करते हुए पिंपले निलख इलाके से अब तक 12 मोटर पंप जब्त किए है।

Pimpri chinchwad water crisis illegal motor pump action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2026 | 02:57 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Pune News
  • Water Supply

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.