- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pesa Region 17000 Teacher Posts Vacant Tribal Hiring Demand
17 हजार शिक्षक पोस्ट खाली, 13 जिलों में मचा हंगामा, आदिवासी लीडर्स की शिक्षा आयुक्त से अपील
PESA Region Teacher Vacancy: पेसा क्षेत्र में 17,033 शिक्षक पद रिक्त। 13 आदिवासी जिलों में भर्ती अटकी। संगठनों ने शिक्षा आयुक्त से तत्काल नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।
- Written By: प्रिया जैस

शिक्षक पद रिक्त (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Tribal Recruitment: आदिवासी बहुल 13 जिलों के पेसा क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति के शिक्षकों के 17 हजार पद रिक्त हैं। इन पदों को शीघ्र भरे जाने की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों ने शिक्षा आयुक्त के पास गुहार लगाई है। शिक्षा आयुक्त द्वारा 24 जुलाई 2023 को शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को भेजे गए पत्र से यह जानकारी सामने आई है कि पेसा क्षेत्र में कुल 17,033 पद रिक्त हैं।
इसी पत्र के आधार पर आदिवासी संगठनों के पदाधिकारियों ने शिक्षा आयुक्त कार्यालय पहुंचकर शिक्षक भर्ती शीघ्र शुरू करने की मांग की है। जिला परिषद के अंतर्गत वर्ष 2022-23 की संचनामान्यता के अनुसार पेसा क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति वर्ग के रिक्त पदों की संख्या 17,033 है। वर्ष 2023 में आयोजित शिक्षक अभियोग्यता एवं बुद्धिमत्ता परीक्षा में पेसा क्षेत्र के कुल 7,166 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
कक्षाओं के लिए उम्मीदवार
इनमें से पहली से पांचवीं तथा छठवीं से आठवीं कक्षा के लिए टीईटी और सीटीईटी पात्रता रखने वाले 4,904 उम्मीदवार थे। इसमें पेसा क्षेत्र के गैर-आदिवासी उम्मीदवार भी शामिल हैं। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान न हो, इस उद्देश्य से तत्कालीन शिक्षा आयुक्त ने मानधन/कॉन्ट्रैक्ट आधार पर 13 आदिवासी बहुल जिलों में 1,544 आदिवासी उम्मीदवारों की नियुक्ति की थी।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
यह भी पढ़ें – 129 नगराध्यक्ष..3300 नगरसेवक, महाराष्ट्र में BJP फिर नं. 1, भावुक हुए फडणवीस, शिंदे से करेंगे मीटिंग
इनमें टीईटी, सीटीईटी उत्तीर्ण उम्मीदवारों के साथ-साथ डीएड और बीएड उम्मीदवारों का भी समावेश है। हालांकि ये शिक्षक पिछले एक वर्ष से मानधन पर ही कार्यरत हैं। पात्रता उत्तीर्ण होने के बावजूद उन्हें अब तक स्थायी नियुक्ति नहीं मिली है। कुछ जिलों में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर कार्यरत आदिवासी उम्मीदवारों को हटाए जाने की जानकारी भी शिक्षा आयुक्त और शिक्षा उपसंचालक के ध्यान में लाई गई है।
इन जिलों में भर्ती अटकी
राज्य के 36 जिलों में से 13 जिले आदिवासी बहुल हैं। इनमें ठाणे, पालघर, नाशिक, जलगांव, धुले, नंदुरबार, नांदेड़, यवतमाल, अमरावती, गडचिरोली, चंद्रपुर, पुणे और अहमदनगर शामिल हैं। इन जिलों के अनुसूचित (पेसा) क्षेत्रों में आदिवासी शिक्षक उम्मीदवारों की भर्ती अटकी हुई है।
यदि टीईटी और सीटीईटी उत्तीर्ण अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं होते हैं, तो पेसा जिलों में अनुसूचित जनजाति के डीएड और बीएड उम्मीदवारों को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नियुक्त किया जाए और उन्हें टीईटी उत्तीर्ण करने के लिए पांच वर्ष का समय दिया जाए ऐसी भी मांग आदिवासी संगठनों की ओर से की गई है।
Pesa region 17000 teacher posts vacant tribal hiring demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














