-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Amit Shah Said Uddhav Thackeray Is Supporting Congress Who Insulted Veer Sawarkar And Balasaheb Thackeray
बाला साहेब ठाकरे और वीर सावरकर का किया अपमान, फिर भी कांग्रेस का साथ दे रहे उद्धव ठाकरे
- Written By: प्रिया जैस
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे उस कांग्रेस का साथ दे रहे हैं जिसके नेताओं ने बालासाहेब ठाकरे और वीर सावरकर जैसे दिग्गजों का अपमान किया है। अमित शाह ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी करने के बाद कहा।

अमित शाह (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया है। जिसमें बीजेपी ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के विकास पर जोर दिया है। घोषणापत्र जारी करने के बाद अमित शाह ने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे उस कांग्रेस का साथ दे रहे हैं जिसके नेताओं ने बालासाहेब ठाकरे और वीर सावरकर जैसे दिग्गजों का अपमान किया है।
अमित शाह ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उद्धव ठाकरे से पूछना चाहता हूं कि क्या वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से वीर सावरकर के लिए दो अच्छे शब्द कहने का अनुरोध कर सकते हैं।”
सतर्क हो जाए जनता
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘‘क्या कांग्रेस का कोई नेता बालासाहेब ठाकरे के सम्मान में कुछ शब्द कह सकता है।” महाराष्ट्र की जनता को सतर्क रहने के लिए उन्होंने कहा, अच्छा होगा कि महाराष्ट्र के लोग उन लोगों को जान लें जो ऐसे विरोधाभासों के बीच गठबंधन सरकार बनाने का सपना लेकर आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
कृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
शाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी
अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी करने के बाद कहा कि भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा, ‘‘उलेमाओं के एक संगठन ने अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण की मांग की है और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने इस पर सहमति जताई है।”
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी के संकल्प पत्र में किसानों, महिलाओं और युवाओं पर फोकस, जानें क्या हैं ये खास वादे
धर्म के आधार पर नहीं है आरक्षण
अमित शाह ने आगे कहा, ‘‘क्या महाराष्ट्र के लोग अनुसूचित जातियों, जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए निर्धारित आरक्षण का अधिकार मुसलमानों को देने के पक्ष में हैं?”
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का प्रावधान नहीं है। फिर भी कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले आरक्षण का वादा किया, लोगों को इस मुद्दे पर संज्ञान लेना चाहिए।” शाह ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्थर की लकीर हैं।
10 साल के लिए मंत्री रहकर क्या किया
उन्होंने कहा, ‘‘चाहे केंद्र हो या राज्य, जब हमारी सरकार बनती है, हम अपने संकल्प पूरे करते हैं।” गृह मंत्री ने कहा कि विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी के चुनावी वादे विचारधारा का अपमान हैं और तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने शासन वाले राज्यों में चुनाव पूर्व किए गए वादों से मुकर गई है और महा विकास आघाडी की कोई विश्वसनीयता नहीं है।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘‘शरद पवार को महाराष्ट्र के लोगों को बताना चाहिए कि संप्रग सरकार में 10 साल तक मंत्री रहते हुए उन्होंने लोगों के लिए क्या किया।”
यह भी पढ़ें- ‘महाराष्ट्र में नहीं चलेगा ये सब’ राज्य में बटेंगे तो कटेंगे नारे पर भड़के अजित पवार
उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सदियों से हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करता रहा है। भक्ति आंदोलन महाराष्ट्र से शुरू हुआ, गुलामी से मुक्ति का आंदोलन भी शिवाजी महाराज ने यहीं से शुरू किया, सामाजिक क्रांति भी यहीं से शुरू हुई और महाराष्ट्र के लोगों की आकांक्षाओं की झलक हमारे संकल्प पत्र में दिखती है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Amit shah said uddhav thackeray is supporting congress who insulted veer sawarkar and balasaheb thackeray
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोने की चमचमाती बिस्कुट, 21 करोड़ से ज्यादा का कैश, बंगाल में सरकारी बस ड्राइवर ही निकला धन कुबेर, CM भी दंग!
Jul 30, 2026 | 10:52 AMअसम में बाढ़ से मौत का आंकड़ा बढ़कर 78, अमित शाह ने CM सरमा से की बात; प्रभावित परिवारों को ₹15,000 का ऐलान
Jul 30, 2026 | 10:49 AMMira Kapoor Diet: 2 साल तक आम से दूर रहीं मीरा कपूर, अब इस खास तरीके से खाती हैं ताकि शरीर में बना रहे संतुलन
Jul 30, 2026 | 10:47 AM13,600 करोड़ की कर्जमाफी से 16.96 लाख किसानों को राहत, महाराष्ट्र में अहिल्यादेवी होलकर योजना का पहला चरण शुरू
Jul 30, 2026 | 10:46 AMएकनाथ शिंदे गुट के 4 मंत्रियों की छुट्टी तय? महाराष्ट्र सरकार में होंगे बड़े फेरबदल, बैठक के बाद मचा हड़कंप
Jul 30, 2026 | 10:44 AMटीम इंडिया के दिग्गज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, फैंस के लिए लिखा भावुक पोस्ट
Jul 30, 2026 | 10:44 AMJana Nayagan BO Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी जन नायकन, 150 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Jul 30, 2026 | 10:41 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














