Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Jaipur SMS Hospital |
  • Donald Trump |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंधेरी के राजा के लिए सजा पंडाल, राजस्थान की शाही विरासत थीम पर बनाया मंडप

'अंधेरी के राजा' को पश्चिमी उपनगरों के पूजनीय गणपति और विशेष रूप से कष्ट निवारण गणपति के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त है। इस साल अंधेरी के राजा जैसलमेर की पटवा हवेली में विराजमान दिखेंगे क्योंकि इस साल की थीम राजस्थान की शाही विरासत को दर्शाती है।

  • By रीना पंवार
Updated On: Sep 06, 2024 | 03:42 PM

'अंधेरी के राजा' गणेश जी का फर्स्ट लुक

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : मुंबई में कल शनिवार से गणेशोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। इस उत्सव को लेकर मुंबई और पश्चिम उपनगर के कई गणेशोत्सव मंडलों ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। अंधेरी पश्चिम में आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के पास आजाद नगर सार्वजनिक उत्सव समिति द्वारा गणेशोत्सव मनाया जाएगा। ‘अंधेरी के राजा’ को पश्चिमी उपनगरों के पूजनीय गणपति और विशेष रूप से कष्ट निवारण गणपति के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त है। इस साल अंधेरी के राजा राजस्थान के जैसलमेर स्थित पटवा हवेली में विराजमान होंगे।

यह साल इस मंडल का 59वां साल है। हर साल लाखों गणेश भक्त और कई मशहूर हस्तियां अंधेरी के राजा के दर्शन करते हैं। इस दौरान भक्तों की सुरक्षा के लिए 500 से ज्यादा गणसेवकों को तैनात किया जाएगा, जिसमें महिला और पुरुष शामिल हैं। इस वर्ष इस पंडाल का 12 करोड़ रुपए का बीमा कराया गया है।

दिखाया गया अंधेरी के राजा का फर्स्ट लुक

आजाद नगर सार्वजनिक उत्सव समिति द्वारा शुक्रवार को अंधेरी के राजा का फर्स्ट लुक और पटवा हवेली का हूबहू थीम दिखाया गया। इस दौरान समिति के मुख्य मार्गदर्शक एवं पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष यशोधर (शैलेश) फणसे, अध्यक्ष अशोक राणे, कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र धाडिया, सचिव विजय सावंत, कोषाध्यक्ष-सुबोध चिटनीस व प्रचार प्रमुख उदय सालियान उपस्थित थे।

पंडाल में राजस्थान की शाही विरासत की थीम

इस साल की थीम राजस्थान की शाही विरासत को दर्शाती है। मंडप में सजावट और प्रतिकृतियां हवेली के झरोखों, नक्काशी और पारंपरिक तत्वों को पूरी तरह से दर्शाती हैं। मंडप के आंतरिक भाग में 40 गुना 110 फीट के क्षेत्र में मुख्य गभारा बनाया गया है, जहां पर श्री अंधेरी के राजा की 9 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की जाएगी। यह पूरी सजावट 70 से अधिक कुशल कारीगरों द्वारा 45 दिनों में बनाई गई है। इसका नेतृत्व धर्मेश शाह और उनकी टीम द्वारा किया गया, जिसमें बढ़ई, रंगरेज, फैब्रिकेटर और श्रमिक शामिल हैं।

गाभारा पटवा की हवेली के मुख्य बैठक कक्ष की तर्ज पर तैयार किया गया है, जिसमें एक शानदार झूमर भी शामिल है। भक्तों की सुविधा के लिए पंडाल में स्टैंडिंग एसी भी लगाए जाएंगे। पंडाल का सजावट पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है। इस साल यहां भक्त भारत के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास का जीवंत अनुभव कर पाएंगे। बता दें कि पिछले साल छत्रपति शिवाजी महाराज के रायगढ़ किले की थीम पर यहां की सजावट की गई थी।

दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड

पिछले साल की तरह इस साल भी समिति ने अंधेरी के राजा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड जारी किया है। समिति ने स्पष्ट किया है कि हाफ पैंट और छोटी स्कर्ट पहनने वाले भक्तों को अंधेरी के राजा के दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। हाफ पैंट और स्कर्ट पहनकर आने वाले पुरुषों और महिलाओं कपड़ा दिया जाएगा। भक्त इन कपड़ों को पहनकर बप्पा के दर्शन कर सकते हैं। समिति अध्यक्ष अशोक राणे और कोषाध्यक्ष सुबोध चिटनिस ने बताया कि यह नियम 15 साल पहले लागू किया गया था और हर साल इसका पालन किया जाता है।

तुला दान समेत होंगे कई धार्मिक आयोजन

समिति द्वारा इस वर्ष भी यहां कई धार्मिक आयोजन किए जाएंगे, जिसमें तुला दान, भजन-कीर्तन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल है। इस दौरान सभी भक्तों को बप्पा के चरण स्पर्श दर्शन करने की अनुमति भी दी जाएगी।

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा

समिति द्वारा बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए दर्शन के लिए अलग से सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा रक्षक सीधे बप्पा के दर्शन के लिए ले जाएगे। पंडाल में वीआईपी लोगों के लिए कोई सुविधा लागू नहीं की गई है। आम श्रद्धालुओं की तरह वे भी दर्शन का लाभ उठा पाएंगे।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

पंडाल परिसर में एक विशाल बाहरी क्षेत्र भी शामिल है, जिसमें स्टॉल और प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। पूरा परिसर 40 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। साथ ही 25 अग्निशामक सिलिंडर की व्यवस्था, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, मंडल के स्वयंसेवक और स्थानीय पुलिस द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

संकष्टी के दिन बप्पा का विसर्जन

इस साल भी संकष्टी के शुभ दिन, 21 सितंबर को शाम 6 बजे बप्पा का विसर्जन धूमधाम से किया जाएगा। विसर्जन के दौरान भारी संख्या में गणेश भक्तों को शामिल होने की संभावना हैं।

Pandal of raja of andheri is built on the theme of royal heritage of rajasthan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2024 | 03:42 PM

Topics:  

  • Ganesh Utsav
  • Lord ganehsa

सम्बंधित ख़बरें

1

गणेशोत्सव के बाद भंडारा में ‘हडपक्या गणपति’ की धूम, धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

2

Nagpur News: मस्कर्या गणपति का आगमन, बुधवार को स्थापना होगी, 238 साल पुरानी परंपरा जारी

3

अगले बरस तू जल्दी आ…लालबागचा राजा पहुंचे गिरगांव चौपाटी, थोड़ी देर में हाेगा विसर्जन

4

अमृता फडणवीस ने उठाया झाड़ू, साथ आए अक्षय कुमार! गणेश विसर्जन के बाद जुहू बीच पर चला सफाई अभियान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.