Vasai Virar Flood Solution: वसई-विरार में बाढ़ से राहत की उम्मीद, खाड़ी चौड़ीकरण पर प्रशासन ने बढ़ाई रफ्तार

Vasai Virar Flood Solution Creek Widening: हर साल होने वाले जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है। महापौर अजीव पाटिल की पहल पर ठाणे प्रशासन ने खाड़ी चौड़ीकरण को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है।
Thane 193 Acre Land Dispute
Thane Municipal Corporation (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vasai Virar Flood Solution: वसई-विरार मानसून में राहत भरी खबर आ सकती है। हर साल बरसात में जलमग्न होने वाले इस क्षेत्र को स्थायी समाधान दिलाने के लिए महापौर अजीव पाटिल द्वारा शुरू की गई 'महा-मुहिम' को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है।

महापौर की सक्रियता के बाद अब ठाणे महानगरपालिका ने इस गंभीर समस्या पर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी है। दरअसल, वसई-विरार और नायगाव में आने वाली बाढ़ का एक बड़ा तकनीकी कारण का संकरा होना है।

ठाणे मनपा आयुक्त को पत्र लिखा

महापौर अजीव पाटील ने 10 अप्रैल को ठाणे मनपा आयुक्त को पत्र लिखकर इस ओर ध्यान दिलाया था। ठाणे मनपा के उपायुक्त (मुख्यालय) जी।जी। गोदेपुरे ने इस पर सकारात्मक जवाब देते हुए स्पष्ट किया है कि आयुक्त ने स्वयं इस मामले का संज्ञान लिया हैं। खाड़ी का पात्र संकरा होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित होती है।

महापौर ने जमीनी स्तर पर संभाला मोर्चा

मामले को त्वरित एक्शन के लिए ठाणे मनपा के अतिरिक्त आयुक्त 2 के पास भेज दिया गया है। बता दें कि महापौर ने जमीनी स्तर पर भी मोर्चा संभाल रखा है। 27 अप्रैल को पूर्व महापौर नारायण मानकर और स्थायी समिति सभापति प्रवीण शेट्टी के साथ उन्होंने कोकण भवन में विभागीय आयुक्त से मुलाकात की थी।

हमारा लक्ष्य अस्थायी मरम्मत नहीं वसई-विरार को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाना है, जब तक खाड़ी की गहराई और सफाई तकनीकी रूप से सही नहीं होगी, समस्या बनी रहेगी। प्रशासन की जवाबदेही तय कर रहे हैं।

- अजीव पाटिल, महापौर वसई-विरार महानगरपालिका

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com