वाढवण पोर्ट ग्रीनफील्ड हाईवे प्रोजेक्ट न्यूज़
Palghar Vadhvan Port Highway Land Compensation: पालघर जिले में वाढवण पोर्ट ग्रीनफील्ड महामार्ग परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण मुआवजा वितरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।
भूधारकों को मुआवजा सरल और पारदर्शी तरीके से मिले, इसके लिए जिला प्रशासन ने एक सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली तैयार की है। जिलाधिकारी डॉ इंदु रानी जाखड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में उप जिलाधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि तथा पालघर और डहाणू तहसील के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुआवजा राशि सीधे भूधारकों के बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से जमा की जाएगी। इसके लिए सभी लाभार्थियों को अपने दस्तावेज अद्यतन रखना आवश्यक है।
ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai International Airport का बड़ा विस्तार: 46 शहरों से जुड़ेगा, 30 नए रूट शुरू
पालघर से नवभारत लाइव के लिए नीता चौरे की रिपोर्ट