पालघर के वाडा में बड़ा हादसा, टीना रबर फैक्टरी की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Palghar Factory Wall Collapse: पालघर के वाडा में टीना रबर फैक्टरी की दीवार गिरने से 3 कामगारों की मौत हो गई। पुलिस हादसे की वजह और फैक्टरी में सुरक्षा इंतजामों की जांच कर रही है।
Palghar Tina Rubber Factory Wall Collapse 3 Workers Dead
टीना रबर फैक्ट्री की दीवार गिरी(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Factory Wall Collapse 3 Workers Dead: पालघर जिले के वाडा तहसील में एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा का मुद्दा सामने आया है। पाली पोशेरी इलाके में स्थित 'टीना रबर' कारखाने के परिसर की दीवार अचानक गिरने से हुए हादसे में मलबे के नीचे दबकर 3 कामगारों की मौत हो गई।

मलबे से निकाले गए तीनों शव

हादसे की सूचना मिलते ही वाडा पुलिस थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दीवार के मलबे में दबे तीनों कामगारों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल ने काफी मशक्कत की। मलबा हटाने के बाद केशव गुणगुणा, रंजना कोंब और मीरा गवली के शव बरामद किए गए।

मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में भीड़ जमा हो गई और परिजनों में शोक का माहौल है। दीवार किस कारण से गिरी, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और कारखाने में कामगारों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि महज दो दिन पहले सोलापुर जिले के बार्शी तहसील के वैराग में एक जर्जर मकान की दीवार गिरने से 2 महिलाओं की मौत हुई थी।

Palghar Tina Rubber Factory Wall Collapse 3 Workers Dead
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट के कोल्हापुर बेंच में याचिका दायर, SIR में हटाए गए नाम जोड़ने की मांग

अस्पताल ले जाते समय सुमन पारदे ने दम तोड़ा

सोलापुर जिले के बार्शी तहसील के वैराग में खंदाड गली में तड़के हुए हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। जर्जर मकान की दीवार अचानक गिरने से मीनल ठोंबरे और उनकी मौसी सुमन पारदे मलबे की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में सुमन पारदे की मौत हो गई। वहीं, मीनल ठोंबरे को भी गंभीर चोटें आईं और उनका अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से भी हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com