बच्चे ने मांगा चिकन लॉलीपॉप..तो मां बनी हैवान, पीट-पीटकर ले ली मासूम की जान, सन्न कर देगी ये दास्तान

Mother Killed Son: मुंबई से सटे महाराष्ट्र के पालघर जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां चिकन लॉलीपॉप खाने की जिद करने पर एक मां ने अपने दो बच्चों की डंडे से पिटाई कर दी।
Chiken Lollipop
बच्चे ने मांगा चिकन लॉलीपॉप..तो मां बनी हैवान, पीट-पीटकर ले ली मासूम की जान, सन्न कर देगी ये दास्तान
Published on
Updated on

Palghar News: मुंबई से सटे महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां चिकन लॉलीपॉप खाने की जिद करने पर एक मां ने अपने दो बच्चों की डंडे से पिटाई कर दी, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना पालघर के काशीपाड़ा इलाके की बताई जा रही है। मृतक सात वर्षीय बच्चे का नाम चिन्मय धुम्ड़े था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

बच्चों ने मां से चिकन लॉलीपॉप की मांग की

पालघर के जूना सतपती रोड पर स्थित काशीपाड़ा के घोडेला कॉम्प्लेक्स में शाम रीजेंसी नामक इमारत है। यहां पल्लवी धुम्ड़े (उम्र 40 वर्ष) नाम की महिला अपने बेटे चिन्मय (उम्र 7) और बेटी लव्या (उम्र 10) के साथ अपनी बहन के घर में रह रही थी। कुछ महीने पहले वह अपने पति से झगड़े के चलते भायंदर से पालघर आ गई थी। दोनों बच्चे अपनी मां पल्लवी से चिकन लॉलीपॉप खाने की जिद कर रहे थे। पल्लवी ने बच्चों से कहा कि नवरात्रि के चलते वह व्रत पर हैं और ऐसे में उन्हें चिकन नहीं मिल सकता।

लेकिन दोनों बच्चे चिकन लॉलीपॉप पर अड़े रहे। इसी बीच मां का गुस्सा भड़क उठा और उसने डंडे से दोनों बच्चों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान डंडा चिन्मय के सिर पर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए पालघर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार (26 सितंबर) रात की है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

बच्चे की मौत के बाद आरोपी मां पल्लवी धुम्ड़े के खिलाफ पालघर पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पल्लवी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है। इस दुखद घटना से काशीपाड़ा क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com