पालघर में दिल दहला देने वाली घटना, 18वीं मंजिल से कूदकर दो कॉलेज छात्रों ने दी जान

Palghar News: पालघर में 18वीं मंजिल से कूदकर दो कॉलेज छात्रों ने आत्महत्या की। कारण अज्ञात, पुलिस शैक्षणिक तनाव समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
कल्याण में आत्महत्या (pic credit; social media)
आत्महत्या (pic credit; social media)
Published on: 
Updated on: 

Palghar News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक निर्माणाधीन इमारत की 18वीं मंजिल से कूदकर कॉलेज के दो विद्यार्थियों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात विरार पश्चिम के बोलिंज इलाके में हुई।

अर्नाला सागरी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान शाम घोराई (20) व आदित्य रामसिंह (21) के रूप में हुई है और दोनों नालासोपारा के अचोले इलाके के निवासी थे तथा एक स्थानीय कॉलेज में तृतीय वर्ष के छात्र थे।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कोई ‘सुसाइड नोट' नहीं मिला। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पाटिल ने बताया, “निर्माण स्थल पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने रात करीब साढ़े नौ बजे तेज आवाज सुनी और मौके पर पहुंचने के बाद उसने खून से लथपथ दो शव देखे।

इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।'' अधिकारी ने बताया, “आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हम शैक्षिक तनाव समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं। आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।”

Navbharat Live
navbharatlive.com