-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- Life Imprisonment To The Man Molested Mentally Challenged Woman In Palghar
पालघर में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
- Written By: आंचल लोखंडे
महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक अदालत ने 2021 में मानसिक रूप से अस्वस्थ 40 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

दुष्कर्म मामले में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास सजा। (सौजन्य:सोशल मीडिया)
पालघर: पत्थरों में भगवान देखने वाले भारतीय, एक स्त्री में अपनी मां, बहन और बेटी को नहीं देख पा रहे हैं। वर्तमान समय में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा बिलकुल नहीं रहे हैं। हद तो तब हो जाती है जब ये वैशी दरिंदे छोटी बच्ची, वृद्धा और मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला तक को नहीं छोड़ते। ऐसे ही एक घटना की शिकार महिला को 3 साल बाद कोर्ट ने न्याय दिलाया है। इससे महिला के मन के घाव तो पूरी तरह नहीं भरे जा सके लेकिन लोगों का न्यायपालिका पर का विश्वास मात्र और दृढ़ हो गया है।
महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक अदालत ने 2021 में मानसिक रूप से अस्वस्थ 40 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए.वी. चौधरी-इनामदार ने मंगलवार को अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष ने जिले के विक्रमगाड इलाके के निवासी 45 वर्षीय दशरथ मारूति के खिलाफ सभी आरोप साबित कर दिए।
दिसंबर 2021 का था मामला
अतिरिक्त लोक अभियोजक अरुण मसराम ने अदालत से कहा कि दिसंबर 2021 में पीड़िता मनोर इलाके में अपने घर में सो रही थी और उसकी मां काम के लिए बाहर गई हुई थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा। मसराम ने कहा कि व्यक्ति ने बलात्कार कर धमकी दी कि अगर पीड़िता ने इस अपराध के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘जल्दी घर क्यों आए…’ पार्टी के बाद छोटी सी बात पर बड़े भाई ने पेट में घोंपा चाकू, अमरावती में मची सनसनी
भिवंडी में अमेजन के गोदाम पर एफडीए का छापा, 1.5 टन एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त, एफआईआर दर्ज
‘चांदी की ईंट और 1 करोड़ रुपये कहां गए?’; राम मंदिर चंदा चोरी मामले में संजय राउत का ट्रस्ट से तीखा सवाल
नागपुर के वीआर मॉल स्थित तनिष्क स्टोर से सोने की चूड़ी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
साक्ष्य के आधार पर सुनाया फैसला
उन्होंने कहा कि अप्रैल 2022 में महिला के गर्भवती होने का पता चला, जिसके बाद उसकी मां की शिकायत पर मनोर पुलिस ने बलात्कार समेत विभिन्न आरोपों में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया। अभियोजक ने बताया कि बाद में परीक्षण के दौरान पीड़िता के भ्रूण का डीएनए आरोपी के डीएनए से मेल खा गया और इस साक्ष्य को अदालत ने स्वीकार कर लिया।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
भविष्य में न हों ऐसी घटनाएं
मसराम ने बताया कि आजीवन कारावास की सजा के साथ अदालत ने आरोपी पर 11,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया तथा निर्देश दिया कि यह राशि पीड़िता को मुआवजे के तौर पर दी जाए। उम्मीद है कि अदालत के इस फैसले के बाद अपराधियों में पुलिस का खौफ और न्यायपालिका पर का विश्वास बढ़ जाए और इस प्रकार की घटनाएं भविष्य में न हों।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Life imprisonment to the man molested mentally challenged woman in palghar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सांसद संजय दीना पाटिल ने मांगी माफी, पाला बदलने वाले सवाल पर पत्रकारों को दी थी धमकी, जानें पूरा मामला
Jun 26, 2026 | 11:43 AM‘जल्दी घर क्यों आए…’ पार्टी के बाद छोटी सी बात पर बड़े भाई ने पेट में घोंपा चाकू, अमरावती में मची सनसनी
Jun 26, 2026 | 11:38 AMभिवंडी में अमेजन के गोदाम पर एफडीए का छापा, 1.5 टन एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त, एफआईआर दर्ज
Jun 26, 2026 | 11:29 AMग्वालियर में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की पत्रकारों से तीखी नोकझोंक, कहा- हमने बहुत पत्रकार देखे हैं
Jun 26, 2026 | 11:24 AMवैभव बहुत टैलेंटेड है लेकिन… सूर्यवंशी के डेब्यू पर गहराया सस्पेंस, मैच से पहले बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान
Jun 26, 2026 | 11:22 AM‘चांदी की ईंट और 1 करोड़ रुपये कहां गए?’; राम मंदिर चंदा चोरी मामले में संजय राउत का ट्रस्ट से तीखा सवाल
Jun 26, 2026 | 11:18 AMनागपुर के वीआर मॉल स्थित तनिष्क स्टोर से सोने की चूड़ी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
Jun 26, 2026 | 11:11 AMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM










