-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar Chemical Factory Gas Leak 10 Workers Fell Ill
पालघर केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव,10 मजदूरों की बिगड़ी तबीयत, मची चीख पुकार
- Written By: सोनाली चावरे
महाराष्ट्र के पालघर की एक केमिकल फैक्ट्री में रिसाव हो गया, जिससे मजदूरों में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में 10 मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई।

पालघर कैमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव ( प्रतिकात्मक फोटो)
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया, लेकिन गमीनत रही कि किसी की जान नहीं गई। अचानक केमिकल फैक्ट्री में गैस का रिसाव हो गया। जिससे मजदूरों के आंख-नाक में जलन होने लगी। जलन से तड़पते हुए वे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस दुर्घटना में 10 से अधिक मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना पालघर जिले के बोईसर तारापुर स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) क्षेत्र में हुई। यहां एक केमिकल फैक्ट्री में रविवार को कथित रूप से अवैध रसायन उत्पादन के दौरान गैस रिसाव हो गया, जिससे मजदूरों की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर कंपनी के मैनेजर ने मामले को दबाने की कोशिश करते हुए मजदूरों को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट कर दिया।
मजदूरों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
सिर्फ 2 घंटे की बारिश में सड़कें बनीं दरिया, संभाजीनगर मनपा मुख्यालय भी डूबा; यही थी प्री-मानसून तैयारी?
जब गैस रिसाव से मजदूरों की हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें पास के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया। इसकी सूचना मिलते ही बोईसर पुलिस और फैक्ट्री इंस्पेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। इस हादसे ने इंडस्ट्रियल एरिया में कार्य कर रहे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाये है।
सोलापुर के MIDC इलाके में लगी भीषण आग, 3 की मौत, 6 महीने के बच्चे समेत 5 लोग फंसे
फैक्ट्री मालिक के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच की और इस मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, अस्पताल में भर्ती मजदूरों की हालत इस वक्त खतरे से बाहर है। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। लेकिन यह कोई पहला मामला नहीं है, जहां मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ किया गया हो। लेकिन बावजूद इसके फैक्ट्री मालिक लापरवाही बरत रहे है।
Palghar chemical factory gas leak 10 workers fell ill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













