क्या SC आरक्षण को टुकड़ों में बांट रही है सरकार? नितिन राउत ने अनंत बदर समिति की रिपोर्ट पर उठाए गंभीर सवाल
Nitin Raut Demands: नितिन राउत का आरोप: SC उप-वर्गीकरण की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं। अनंत बदर समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और जातिवार जनगणना की मांग को लेकर मुख्य सचिव को पत्र।
- Written By: प्रिया जैस
नितिन राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nitin Raut SC Sub-classification: राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों (SC) के उप-वर्गीकरण को लेकर चल रही प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। यह आरोप पूर्व ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने लगाया। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति अनंत बदर समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक किए बिना उस पर केवल 5 दिनों में अभिमत मांगना संदिग्ध है।
रिपोर्ट की जानकारी ही न होने पर जनता आपत्तियां कैसे दर्ज कर सकेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. बाबासाहब आंबेडकर जयंती उत्सव के दौरान यह प्रक्रिया चलाकर समाज को अपनी राय रखने से वंचित करने का प्रयास सरकार कर रही है। यह लोकतंत्र विरोधी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार उप-वर्गीकरण के लिए इम्पिरिकल डाटा आवश्यक है। सरकार ने अब तक कोई जातिवार शैक्षणिक या नौकरी संबंधी आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए हैं।
सभी क्षेत्रों में लागू हो वर्गीकरण
नितिन राउत ने कहा कि यदि सरकार उप-वर्गीकरण पर अड़ी है, तो इसे केवल नौकरियों तक सीमित न रखकर राजनीतिक क्षेत्र, उच्च शिक्षा, विदेश छात्रवृत्ति तथा अर्ध-सरकारी संस्थाओं में भी जनसंख्या के अनुपात में लागू किया जाए। उन्होंने मांग रखी है कि उप-वर्गीकरण से पहले पूरे महाराष्ट्र की जातिवार जनगणना कर सटीक अनुपात तय किया जाए। ‘अ-ब-क-ड’ वर्गीकरण का आधार बनने वाले आंकड़े सार्वजनिक किए जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
KDMC Officials पर कोर्ट सख्त, पुनर्वसन मामले में आयुक्त समेत 7 पर जमानती वारंट
Women Reservation Bill: यह महिला आरक्षण बिल नहीं…राहुल गांधी ने उठाए सवाल; परिसीमन को लेकर भी रखी बात
Pune RMC Plants पर कार्रवाई से निर्माण क्षेत्र चिंतित, CREDAI ने नीति की मांग उठाई
Pimpri Chinchwad में स्वीकृत नगरसेवकों पर सहमति, 20 अप्रैल को नामों की घोषणा संभव
यह भी पढ़ें – नागपुर में खौफनाक वारदात! 13 नाबालिगों ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, ₹100 की गांजा पुड़िया पर हुआ विवाद
दो टुकड़ों में बांटा जा रहा आरक्षण
सफाईकर्मियों एवं वंशानुगत नौकरी में फंसे समाजबंधुओं के लिए विशेष शैक्षणिक पैकेज घोषित किया जाए। समाज को अपना पक्ष रखने के लिए कम से कम 60 दिनों का समय दिया जाए। उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक सुविधा के लिए और आरक्षण को टुकड़ों में बांटकर ‘शून्य का विभाजन’ करने हेतु सरकार जल्दबाजी में निर्णय न ले। इससे अनुसूचित जातियों के भीतर एकता को नुकसान पहुंचेगा।
