Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निरहुआ की ठाकरे ब्रदर्स को खुली चुनौती, बोले- हिम्मत है तो मुझे भोजपुरी…

मराठी को लेकर हो रही मारपीट पर ‘निरहुआ' उर्फ दिनेश यादव ने ठाकरे ब्रदर्स को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि यदि उनमें हिम्मत है तो वे भोजपुरी बोलने के पर उन्हें महाराष्ट्र से बाहर निकालकर दिखाएं।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jul 07, 2025 | 03:59 PM

सांसद दिनेश लाल यादव

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मराठी को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के सड़क पर उतरकर मारपीट करने के बाद ‘निरहुआ’ के नाम से मशहूर अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव ने ठाकरे बंधुओं (उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे) को चुनौती दी है कि यदि उनमें हिम्मत है तो वे भोजपुरी बोलने पर उन्हें महाराष्ट्र से बाहर निकालकर दिखाएं। उनके इस बयान का पलटवार करते हुए मनसे के एक नेता ने कहा कि अगर यादव में हिम्मत है तो उन्हें महाराष्ट्र का दौरा करना चाहिए।

दिनेश लाल यादव ने समाजवादी पार्टी (सपा) के धर्मेंद्र यादव के खिलाफ आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से 2024 का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। यादव ने संवाददाताओं से कहा, मैं खुली चुनौती दे रहा हूं। मैं मराठी नहीं बोलता। मैं भोजपुरी बोलता हूं और महाराष्ट्र में ही रहूंगा।

भाषा को लेकर लोगों में फूट डालने का काम कर रहे ठाकरे बंधु

सम्बंधित ख़बरें

कुंभ भूमि मुआवजा घोटाला: नासिक मनपा में 55 करोड़ का खेल, CM ऑफिस ने दिए जांच के आदेश

नासिक मनपा चुनाव 2026: चार वोट की लड़ाई में ‘एक वोट’ का दांव, नासिक में बदली चुनावी रणनीति

सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है भाजपा! उद्धव गुट का BJP-AIMIM गठबंधन पर बड़ा हमला

विलासराव देशमुख पर मचे घमासान पर CM देवेंद्र फडणवीस का पहला बयान, बोले- भाजपा उनका…

दिनेश लाल यादव ने मनसे और यूबीटी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप गरीब लोगों को क्यों निकाल रहे हैं? अगर आपमें हिम्मत है तो मुझे बाहर निकालिए। मैं आपको चुनौती दे रहा हूं, मुंबई में भी। ‘निरहुआ’ उर्फ दिनेश यादव ने भाषा को लेकर लोगों के बीच दरार पैदा करने के प्रयासों के पीछे गंदी राजनीति का आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेश में बैठकर बयान देने के बजाए महाराष्ट्र में आए

दिनेश यादव ने कहा, कि देश की खूबसूरती भाषाओं की विविधता है और विभिन्न मातृभाषा बोलने वाले लोग सौहार्दपूर्ण तरीके से रह रहे हैं। आप इस खूबसूरती को नष्ट करना चाहते हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता यशस्वी किलेदार ने यादव को चुनौती दी कि वे उत्तर प्रदेश में बैठकर इस तरह के बयान देने के बजाय महाराष्ट्र का दौरा करें। किलेदार ने कहा कि उन्हें अपनी चुनौती के बारे में पता चल जाएगा और मनसे कार्यकर्ता गालों पर तमाचा मारेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मराठी मानुष की एकता से सशंकित भाजपा ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रही है।

मराठी हिंदी विवाद

महाराष्ट्र में शुरू हुआ हिंदी-मराठी विवाद एक बड़े राजनीतिक संघर्ष में बदल चुका है। यह विवाद ही है, जिसने ठाकरे बंधुओं (राज ठाकरे-उद्धव ठाकरे) को करीब दो दशक बाद एक साथ आने के लिए मजबूर कर दिया। शनिवार (5 जुलाई) को राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे मुंबई के वर्ली डोम में हुई विजय रैली में एक मंच पर दिखाई दिए। इस रैली के केंद्र में था मराठी स्वाभिमान और हिंदी थोपने का विरोध।

Nirahua challenged thackeray brothers throw me out of maharashtra for speaking bhojpuri

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2025 | 08:55 PM

Topics:  

  • Hindi Controversy
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • MNS Leaders
  • Nirahua
  • Raj Thackeray
  • Shiv Sena UBT
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.