-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Neet 2026 Cancelled Nashik Students Paper Leak Impact
NEET 2026 रद्द: पेपर लीक से नासिक के 8,856 छात्रों को लगा झटका, मेहनत पर फिरा पानी, अभिभावकों में भारी चिंता
- Written By: रूपम सिंह
Nashik NEET Paper Leak: पेपर लीक के कारण NTA ने नीट-2026 परीक्षा रद्द की। नासिक के 8,856 छात्रों की मेहनत और डॉक्टर बनने के सपने पर फिरा पानी। अभिभावकों पर बढ़ा आर्थिक और मानसिक दबाव

नीट-2026 रद्द (सोर्स- सोशल मीडिया)
NEET Exam Cancelled NTA Paper Leak: नासिक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई नीट-2026 परीक्षा को पेपर लीक के कारण राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने रद्द कर दिया है। इस फैसले से नासिक शहर के 8,856 विद्यार्थियों को बड़ा झटका लगा है। 3 मई को नासिक के 21 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा आयोजित की गई थी। पिछले दो वर्षों से छात्र-छात्राएं लगातार मेहनत कर रहे थे। कोचिंग क्लासेस, टेस्ट सीरीज और नियमित अध्ययन के बाद उन्होंने परीक्षा दी थी।
लेकिन अब परीक्षा रद्द होने से विद्यार्थियों को शैक्षणिक और मानसिक रूप से बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने मंगलवार दोपहर अचानक परीक्षा रद्द किए जाने की घोषणा की। परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों और अभिभावकों को जैसे ही यह खबर मिली, उनमें निराशा और चिंता फैल गई।
एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीडीएस और आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है। परीक्षा रद्द होने के बाद अब विद्यार्थियों को फिर से तैयारी कर परीक्षा देनी होगी। साथ ही अगली परीक्षा का स्तर क्या होगा, इसे लेकर भी नासिक शहर छात्रों की चिंता बढ़ गई है। डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हजारों विद्यार्थियों के अरमानों पर पेपर लीक की घटना ने पानी फेर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
शालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
अभिभावकों पर भी आर्थिक दबाव
कई अभिभावकों ने बच्चों की कोचिंग के लिए कर्ज लेकर लाखों रुपये खर्च किए हैं। उन्हें उम्मीद थी कि उनका बेटा या बेटी डॉक्टर बनेगा। अब दोबारा कोचिंग और तैयारी के लिए पैसे की व्यवस्था कैसे की जाए, इसे लेकर अभिभावक चितित है।
पुनर्परीक्षा की तारीख और बच्चों को फिर से पढ़ाई में जुटना पड़ेगा, इस कारण अभिभावकों में असमंजस और तनाव का माहौल है। 9,129 विद्यार्थियों ने कराया था पंजीकरण नासिक शहर से कुल 9,129 विद्यार्थियों ने नीट-2026 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 8,856 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 273 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:- नासिक को केंद्र से 272 करोड़ का तोहफा: अर्बन चैलेंज फंड से 1,088 करोड़ की विकास योजनाओं को मिली बड़ी मंजूरी
- मैंने 11वीं कक्षा से ही नीट की तैयारी शुरू कर दी थी। पेपर भी अच्छा गया था और अच्छे अंक आने की उम्मीद थी। अब दोबारा परीक्षा देनी पड़ेगी। दो साल की मेहनत एक झटके में व्यर्थ हो गई। ऐसी घटनाओं का मेधावी छात्रों पर मानसिक असर पड़ता है।
– सोहम शिंदे, नीट परीक्षार्थी - पहले बोर्ड परीक्षा दी, फिर जेईई और उसके बाद दिन-रात मेहनत कर नीट की तैयारी की। अब परीक्षा का तनाव खत्म हुआ था, लेकिन परीक्षा रद्द होने से सारी मेहनत बेकार चली गई। इस घटना से ईमानदारी से पढ़ाई करने वाले छात्रों का बड़ा नुकसान हुआ है।
– विश्लेषा रायते, नीट परीक्षार्थी
Neet 2026 cancelled nashik students paper leak impact
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM












