नासिक को केंद्र से 272 करोड़ का तोहफा: अर्बन चैलेंज फंड से 1,088 करोड़ की विकास योजनाओं को मिली बड़ी मंजूरी

Nashik Kumbh Mela: अर्बन चैलेंज फंड के तहत नाशिक को 272 करोड़ का केंद्रीय अनुदान मिला। 1,088 करोड़ की इन परियोजनाओं से कुंभ मेला 2027 से पहले शहर का बुनियादी ढांचा आधुनिक और मजबूत होगा।
Nashik gets 272cr central grant under Urban Challenge Fund for projects worth 1,088cr. A major boost for infra, sanitation & tourism ahead of Simhastha Kumbh Mela 2027.
मनीषा खत्री, कुंभ मेला विकास परियोजनाओं (सोर्स: सौजंय AI)
Updated on

Nashik Municipal Corporation Urban Challenge Fund 2026: नासिक महानगरपालिका के नियोजित प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। केंद्र सरकार के अर्बन चैलेंज फंड 2026 के तहत शहर की विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इस योजना के अंतर्गत नासिक को 272.22 करोड़ रुपये का केंद्रीय अनुदान प्राप्त होगा, जिससे शहर के बुनियादी ढांचे के विकास को बड़ी गति मिलेगी।

इस निधि के माध्यम से जलापूर्ति, सीवरेज, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। आगामी सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 को ध्यान में रखते हुए नासिक को अधिक सक्षम, आधुनिक और भविष्य उन्मुख शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में यह मंजरी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रहा है।

करोड़ की परियोजनाएं

अर्बन चैलेंज फंड के तहत स्वीकृत परियोजनाओं की कुल लागत 1,088.88 करोड़ रुपये है। इसमें केंद्र सरकार का 25 प्रतिशत हिस्सा होगा, जबकि शेष राशि म्युनिसिपल बॉण्ड, सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) तथा राज्य सरकार और महानगरपालिका के योगदान से जुटाई जाएगी।

केंद्र सरकार कर रही आर्थिक मदद विकास योजनाओं को मिलेगी गति

नासिक महानगरपालिका ने इससे पहले सफलतापूर्वक 400 करोड़ रुपये के म्युनिसिपल बॉण्ड जारी कर वित्तीय अनुशासन और विश्वसनीयता का मजबूत उदाहरण प्रस्तुत किया था। इसी सुदृढ आर्थिक प्रबंधन के आधार पर केंद्र सरकार ने नासिक के प्रस्तावों पर विश्वास जताते हुए यह निधि मंजूर की है। अर्बन चैलेंज फंड के माध्यम से नाशिक के शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी और शहर की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर फ्यूचर-रेडी और रेजिलिएंट सिटी के रूप में और मजबूत होगी। केंद्र सरकार के इस निर्णय से नासिक की दीर्घकालिक विकास योजनाओं को महत्वपूर्ण गति मिलेगी।

शहर को होने वाले लाभ

  • जलापूर्ति अधिक नियमित और प्रभावी होगी।
  • सीवरेज और अपशिष्ट जल प्रबंधन में सुधार होगा।
  • यातायात जाम कम होगा और पार्किंग सुविधाएं बढ़ेंगी।
  • गोदावरी नदी संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
  • स्वच्छता और पर्यावरणीय स्थिरता को मजबूती मिलेगी।
  • पर्यटन और धार्मिक स्थलों की सुविधाओं में वृद्धि होगी।
  • सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के लिए शहर की तैयारी और मजबूत होगी।
  • नासिक की 'फ्यूचर रेही सिटी' के रूप में पहचान सुदृढ होगीक्षा

अर्वन चैलेंज फंड के तहत

मिली मंजूरी नासिक वासियों के लिए गर्व की बात है। नियोजनबद्ध प्रयास, वित्तीय अनुशासन और पूरी टीम के समन्वय से यह सफलता मिली है। इस निधि के माध्यम से नासिक को अधिक सक्षम, स्वच्छ, सुंदर और भविष्य उन्मुख शहर बनाने का हमारा संकल्प है। - मनीषा खत्री, आयुक्त, नासिक महानगरपालिका

Navbharat Live
navbharatlive.com