Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गौरवशाली ‘महाराष्ट्र दर्शन’ प्रदर्शनी आज से, सांसद तटकरे बोले – मंत्रालय में होगा उद्घाटन

सांसद सुनील तटकरे ने गौरवशाली 'महाराष्ट्र दर्शन’ चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन मंत्रालय में करने की बात की है। एक विशिष्ट गैलरी में महाराष्ट्र का पूरा इतिहास बताया जाएगा।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: May 18, 2025 | 07:57 PM

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमसीपी नेता सुनील तटकरे

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र की गौरवगाथा को दर्शाने वाली ‘गौरवशाली महाराष्ट्र दर्शन’ नामक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार को सुबह 11 बजे मंत्रालय में किया जाएगा।
दक्षिण मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित राकां (अजीत पवार) कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तटकरे ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजीत पवार, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, उद्योग मंत्री उदय सामंत सहित कई अन्य वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

गौरवशाली महाराष्ट्र की 65वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने दिनांक 1 से 4 मई के बीच ऐतिहासिक जांबोरी मैदान पर गौरवशाली महाराष्ट्र महोत्सव-2025 का आयोजन किया था। इस महोत्सव में महाराष्ट्र की समृद्ध परंपरा को दर्शाते हुए पांच भव्य चित्रगैलरी लगाई गई थीं। महाराष्ट्र का विचार सूत्र, महाराष्ट्र धर्म, गर्जा महाराष्ट्र, महाराष्ट्र रत्न, और अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों की उपलब्धियों पर आधारित गैलरी।
महाराष्ट्र का गौरवशाली इतिहास समझाना जरूरी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस प्रदर्शनी का दौरा करते हुए मंत्रालय में भी ऐसी ही प्रदर्शनी लगाने का सुझाव दिया था। उसी के अनुसार, यह प्रदर्शनी अब आगामी तीन दिनों तक मंत्रालय में मंत्रीगण, अधिकारी एवं दर्शकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में महाराष्ट्र की वैचारिक पृष्ठभूमि, संत परंपरा का संदेश, महापुरुषों का योगदान, भारत रत्न प्राप्त मराठी विभूतियों का कार्य और पिछले 65 वर्षों के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। तटकरे ने बताया कि नई पीढ़ी को महाराष्ट्र का गौरवशाली इतिहास समझाने के उद्देश्य से यह एक समग्र प्रयास है।

23 मई को महाड में समापन

गौरतलब हो कि प्रदर्शनी 19 से 21 मई तक चलेगी। इस दौरान महाराष्ट्र की ऐतिहासिक विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा एवं एक विशिष्ट गैलरी में संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन का समृद्ध इतिहास बताया जाएगा। गौरवशाली महाराष्ट्र महोत्सव-2025 के अंतर्गत, प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे दिनांक 22 मई को कराड स्थित स्वर्गीय यशवंतराव चव्हाण की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 23 मई को सुबह रायगढ़ किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करने के बाद, महाड स्थित चवदार तले पर भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उसी दिन शाम 6.30 बजे महाड के कांदे मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ इस महोत्सव का समापन समारोह होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रवादी कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे और प्रदेश प्रवक्ता संजय तटकरे भी उपस्थित थे।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को सुनाई 20 साल कारावास की सजा

मुंबई में बीआईएस स्थापना दिवस: उद्योग और शिक्षा जगत ने गुणवत्ता मानकों पर रखे विचार

अंगारकी संकष्टी चतुर्थी पर सिद्धिविनायक मंदिर में लगा भक्तों का तांता, अब 11 जनवरी नहीं होंगे दर्शन

मुंबई के कांदिवली में सुरक्षा गार्ड ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या, घर में मिला शव

Ncp mp sunil tatkare inaugurated maharashtra darshan exhibition mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2025 | 07:57 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Sunil Tatkare

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.