

नागपुर: आने वाले कुछ ही दिनों भगवान गणेश फिर अपने भक्तों के घर विराजेंगे। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो सालों से गणेश उत्सव अपने असल अंदाज में नहीं मनाया जा सका किंतु इस बार भक्तों को उम्मीद है कि बाप्पा उनके सारे विघ्न हर, सबके घर और पूरे संसार को आनंद से भर देंगे।
इस शुभ अवसर पर अपने पाठकों का उत्साह बढ़ाने और उनकी कला को सबके सामने प्रदर्शित करने की इच्छा से नवभारत आयोजित कर रहा है गणेश चतुर्थी पर ‘#MyFriendGanesha’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता। यह प्रतियोगिता 10 सितंबर से 19 सितंबर तक चलेगी। कांटेस्ट के विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक उपहार।
कांटेस्ट में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपनी एंट्री 7722066266 पर व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम डीएम, #MyFriendGanesha और फेसबुक पर कमेंट अथवा डीएम के माध्यम से नवभारत को अपनी एंट्री भेज सकते हैं।
विजेताओं की घोषणा 21 सितम्बर को नवभारत के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर की जाएगी। विजयी एंट्रियां नवभारत के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नाम सहित दर्शाई जाएंगी। प्रतिभागियों को ध्यान रहे कि केवल महाराष्ट्र निवासियों की ही एंट्रियां कांटेस्ट के लिए मान्य होंगी।