इगतपुरी कस्बे के पास कार-बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, स्थानीय भीड़ ने गुस्से में कार जलाई

Youth dies in car-bike accident near Igatpuri town, local mob burns car in anger
Published on
Updated on

इगतपुरी : इगतपुरी (Igatpuri) शहर के पास परदेवी (Pardevi) के रास्ते में एक मोटरसाइकिल (Moter Cycle) और एक क्रेटा कार (Creta Car) की आमने-सामने(Face to Face) टक्कर(Collision) हो गई, जिसमें इगतपुरी के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद गुस्साए (Angry) स्थानीय भीड़ (Local Crowd) ने क्रेटा कार में आग लगा दी। कार पूरी तरह जलकर (Burnt) खाक(Ashes) हो गई और इगतपुरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी  के मुताबिक शनिवार शाम करीब पांच बजे इगतपुरी से परदेवी जा रही एक क्रेटा कार (MH 15 HQ 1353) और परदेवी से इगतपुरी आ रहे एक दोपहिया वाहन (MH 15 GE 4708) की जोरदार टक्कर  हो गई। इगतपुरी के डाक बंगला निवासी 18 वर्षीय करण प्रमोद मनोहर की मोटरसाइकिल की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं ग्रामीण अस्पताल ने भी करण मनोहर को मृत घोषित कर दिया गया।

अस्पताल में तोड़-फोड़ शुरू

घटना की सूचना पर, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने ग्रामीण अस्पताल में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। गंभीर रूप से घायल प्रणव को नाशिक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाशिक के पंचवटी में रहने वाला संदिग्ध कार चालक रवि बिपिन सोनपाल खुद थाने में हाजिर हुआ। पुलिस निरीक्षक वसंत पथवे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक टीआर सालुंखे द्वारा घटना की आगे जांच की जा रही है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com