UBT का BJP और NCP में फूट का सपना होगा साकार?, भाजपा के मंत्री ने खुलेआम किया अजित पवार पर पलटवार

जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने नासिक में विपक्ष पर जमकर हल्ला बोला है और भाजपा कार्यकर्ताओं को दम भरा है। उन्होंने कहा कि Nashik के लोगों का विश्वास BJP और CM Devendra Fadnavis पर हैं।
जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने नासिक में विपक्ष पर जमकर हल्ला बोला है और भाजपा कार्यकर्ताओं को दम भरा है। उन्होंने कहा कि Nashik के लोगों का विश्वास BJP और CM Devendra Fadnavis पर हैं।
अजित पवार और गिरीश महाजन (सौ. डिजाइन फोटो )
Updated on

Nashik News In Hindi: जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने नासिक में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि नासिक के लोगों का विश्वास अब भी भाजपा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर ही है। मंत्री महाजन ने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत एक रक्तदान शिविर के दौरान कही।

भाजपा का '100 प्लस' का लक्ष्य महाजन ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार गुट) और शिवसेना (उबाठा गुट) मनपा चुनाव में 2 अंकों का आंकड़ा पार करके दिखाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही विपक्ष मोर्चों के जरिए महायुति के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश करता है, लेकिन ये प्रयास सफल नहीं होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि महायुति नासिक और राज्य दोनों जगह मजबूत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मनपा और जिला परिषद चुनावों को ध्यान में रखकर काम करने का आह्वान किया और महापालिका में 100 प्लस का लक्ष्य रखा।

अजीत पवार के बयान पर पलटवार

महाजन ने उपमुख्यमंत्री के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके दल को उम्मीदवार तय करने के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ती। महाजन ने कहा कि अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी केवल महाराष्ट्र तक सीमित है, इसलिए उन्हें ऐसा बोलने का अधिकार है लेकिन भाजपा पूरे देशभर में फैला हुआ दल है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के फैसले राष्ट्रीय स्तर पर होते हैं।

मराठा आरक्षण और 'ब्रांड परिवार' पर भी टिप्पणी

महाजन ने ठाकरे और गांधी परिवार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी और बालासाहब ठाकरे कांग्रेस और शिवसेना के बड़े ब्रांड थे, लेकिन आज सोनिया गांधी, राहुल गांधी और ठाकरे परिवार का ब्रांड समाप्त हो चुका है। इसी संदर्भ में उन्होंने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की संभावित युति पर भी निशाना साधा। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पर बोलते हुए महाजन ने कहा कि उनकी सभी मांगें सरकार ने कानूनी तौर पर पूरी कर दी हैं। ऐसे में अब फिर से दशहरा सभा में आरक्षण मुद्दा उठाना उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जरांगे अब अदालत समेत सभी को चुनौती देंगे तो यह स्वीकार्य नहीं होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com