वसंत गिते और सुनील बागुल शिवसेना में शामिल
- Written By: प्रभाकर दुबे
नाशिक. अंदरूनी कलह को लेकर पूर्व विधायक वसंत गिते और शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख सुनील बागुल भाजपा में गए थे। वहां पर भी अंदरूनी कलह होने के बाद इन दोनों नेताओं ने शुक्रवार को शिवसेना में शामिल हो गए। शिवसेना नेते संजय राउत की मौजूदगी में नाशिक में उन्होंने शिवसेना में प्रवेश किया। राउत ने भगवे रंग की शाल देकर दोनों का शिवसेना में स्वागत किया। इन दोनों नेताओं के शामिल होने से नाशिक में शिवसेना को अधिक ताकत मिलेगी।
भाजपा में शुरू राजनीति के चलते गिते और बागुल अलग हो गए थे। बागुल की मां भिकुबाई बागुल और गिते के पुत्र प्रथमेश गिते को उपमहापौर पद दिया गया था, परंतु इससे दोनों नेता खुश नहीं थे।
गिते ने ‘मिसल पार्टी’ देकर दिया था संकेत
गिते ने ‘मिसल पार्टी’ देकर अन्य पार्टी में प्रवेश करने के संकेत दिए थे। इसके बाद सांसद संजय राउत से चर्चा हुई। इसके बाद गिते और बागुल ‘वर्षा’ निवास स्थान पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चर्चा की। तत्पश्चात दोनों नेता शुक्रवार को शिवसेना में शामिल हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
ब्रिक्स बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी विदेश मंत्री लावरोव, जयशंकर के साथ इन मुद्दों को लेकर होगी अहम चर्चा
Urvashi Rautela look: कान्स 2026 में मर्मेड बनीं उर्वशी रौतेला, सिल्वर गाउन और क्रिस्टल ताज में लूटी महफिल
सावरकर स्मारक पर सियासी घमासान, नरसिंहनगर में प्रस्तावित सावरकर स्मारक की जगह बैडमिंटन कोर्ट निर्माण
MP प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा हथौड़ा, मेरिट लिस्ट निरस्त; अब नए सिरे से बनेगी सूची
कई पुराने शिवसैनिक वापस आ रहे है
नाशिक में राजनीतिक प्रवाह बदल रहा है. अनेक पुराने शिवसैनिक वापस आ रहे है। नाशिक शहर एक बार फिर शिवसेना का बालकिल्ला करने की जिम्मेदारी इन दोनों नेताओं को देने की बात भी राउत ने की।
