नासिक: विस्फोटक लोड कर रहे थे जवान, तभी हुआ जोरदार धमाका, दो अग्निवीरों की मौत
नासिक के मिलिट्री कैंप में फायर फाइटर्स को ट्रेनिंग दी जाती है। इस ट्रेनिंग के दौरान जब अग्निवीर अभ्यास कर रहे थे, तब यह हादसा हो गया। जहां दो अग्निवीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।
- Written By: मृणाल पाठक
नासिक सैन्य शिविर में दो अग्निवीरों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां मिलिट्री कैंप में धमाका होने की वजह से दो अग्निवीर शहीद हो गए हैं। यह घटना नियमित प्रशिक्षण सत्र के दौरान हुई है। यह विस्फोट तब हुआ जब सैनिक तोपखाने से फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे।
दरअसल, नासिक के मिलिट्री कैंप में फायर फाइटर्स को ट्रेनिंग दी जाती है। इस ट्रेनिंग के दौरान जब अग्निवीर अभ्यास कर रहे थे, तब यह हादसा हो गया। जहां दो अग्निवीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।
Two Indian Army Agniveers lost their lives in an accident when an artillery shell burst during a firing exercise. The Agniveers had come from Hyderabad for training at Artillery School in Deolali, Nashik in Maharashtra. The Army has ordered a court of inquiry into the incident to… pic.twitter.com/9Z7Regugqg — ANI (@ANI) October 11, 2024
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
भीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें- दलबदलू नेताओं को हराने की रणनीति में जुटे शरद पवार, खुद कर रहे उम्मीदवारों का चुनाव
इस हादसे को लेकर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- “नासिक के एक तोपखाने केंद्र में प्रशिक्षण के दौरान हुए विस्फोट में दो अग्निवीरों की मौत हो गई। ये घटना बेहद दुखद है। इन दोनों जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। हम सभी दोनों जवानों के परिवारों के दुख में शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय को चाहिए कि वह इन दोनों जवानों को शहीद का दर्जा दे और उनके परिवारों को इसका लाभ दे।”
नाशिकच्या आर्टिलरी सेंटरमध्ये प्रशिक्षण सुरु असताना स्फोट झाल्याने दोन अग्निवीरांचा मृत्यू झाला. ही घटना अतिशय दुःखद आहे. या दोन्ही जवानांना भावपूर्ण श्रद्धांजली. दोन्ही जवानांच्या कुटुंबियांच्या दुःखात आम्ही सर्वजण सहभागी आहोत. संरक्षण मंत्रालयाने या दोन्ही जवानांना शहीदाचा… https://t.co/sQFQbIDQFO — Supriya Sule (@supriya_sule) October 11, 2024
इस घटना के बाद से अधिकारियों ने विस्फोट के सटीक वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। इस घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। दोनों शहीद अग्निवीर हैदराबाद से महाराष्ट्र के नासिक के देवलाली में आर्टिलरी स्कूल में प्रशिक्षण के लिए आए थे।
