Trimbakeshwar में सिंहस्थ कुंभ कार्यों की समीक्षा, समयसीमा पर जोर; दादा भुसे ने दिए सख्त निर्देश

Trimbakeshwar Kumbh Development: सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक में मंत्री दादा भुसे ने सभी विभागों को समन्वय के साथ समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। 
Review of Simhastha Kumbh Preparations in Trimbakeshwar: Emphasis on Timelines; Dada Bhuse Issues Strict Directives
नाशिक सिंहस्थ की तैयारियाँ ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Simhastha Preparation: त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभमेले के विकास कार्यों को अंजाम देते समय सभी विभाग आपस में समन्वय बनाए रखें और कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें, यह निर्देश राज्य के मंत्री दादा भुसे ने त्र्यंबक नगर परिषद में आयोजित एक विशेष समीक्षा बैठक के दौरान दिए।

इस बैठक में नगर अध्यक्ष त्रिवेणी तुंगार, उपनगर अध्यक्ष वारुणसे, मुख्याधिकारी गोविंद जाधव, पुलिस निरीक्षक महेश कुलकर्णी और पूर्व विधायक निर्मला गावित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए दादा भुसे ने कहा कि 16 अक्टूबर को धर्म ध्वजा की स्थापना होनी है, अतः कार्यों की गति बढ़ाना अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में सड़कों के निर्माण से पूर्व विद्युत विभाग अपनी केबल को भूमिगत करने की प्रक्रिया पूरी कर ले।

नगर अध्यक्ष त्रिवेणी तुंगार द्वारा शहर के सौंदर्याकरण और नई जिला परिषद स्कूल की मांग पर मंत्री ने तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और इसे मंजूरी देने का आश्वासन दिया।

स्थानीय शिवसेना प्रमुख भूषण अडसरे ने कुंभमेले के दौरान विस्थापित होने वाले दुकानदारों के पुनर्वास की मांग की, जिसे मंत्री ने स्वीकार कर लिया।

5 चरण में होगा सड़कों का निर्माण

योजना के अनुसार, 18 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण 5 चरणों में किया जाएगा, जिस पर लगभग 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही, 10 अखाड़ों के लिए प्रति अखाड़ा 1 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित है, जिनमें शौचालय, संत निवास और पानी की टंकी जैसे कार्य शामिल है। जलापूर्ति विभाग ने जानकारी दी कि 47 किलोमीटर लंबी पाइयलाइन और नए जल शुद्धीकरण केंद्र से अगले 30 वर्षों की पानी की समस्या हल हो जाएगी,

स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष ध्यान

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कुंभमेले के लिए 1300 विस्तरों वाले अरकडाल का नियंजिन किया गया है। दर्शन पथ पर स्थित सरकारी अस्पताल को 4 किलोमीटर दूर स्थानांतरित किया जाएगा, वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से 15 हजार पुलिसकमी तैनात रहेंगे और पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जाएगा, पुलिस कल को स्थायी रूप से बढ़ाने की मांग भी बैठक में की गई,

मुख्यमंत्री ने किया वीडियो कॉल से मार्गदर्शन

बैठक के दौरान मंत्री दादा भुसे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क कर उन्हें तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने भी वीडियो कॉल के जरिए उपस्थितों का मार्गदर्शन किया।

बैठक में उपनगर अध्यक्ष मंजू चारुगसे ने किसानों के मुद्दों की और भी ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरसेवक, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com