-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Trimbakeshwar Nagar Palika Election Evm Sealing Process News
त्र्यंबकेश्वर नगर परिषद चुनाव के लिए EVM तैयार, स्ट्रॉन्ग रूम में उम्मीदवारों की मौजूदगी में सीलिंग
- Written By: आकाश मसने
Nashik News: त्र्यंबकेश्वर नगर पालिका चुनाव से पहले मतदान मशीनों पर मतपत्र चिपकाने और सीलिंग की प्रक्रिया उम्मीदवारों की मौजूदगी में पूरी की गई। सभी ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखी गईं।

त्र्यंबकेश्वर में EVM सील करते अधिकारी (फोटो नवभारत)
Trimbakeshwar Election Evm Sealing: नासिक जिले की त्र्यंबकेश्वर नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान से पहले ईवीएम की तैयारी और सीलिंग की पूरी प्रक्रिया 28 नवंबर को संपन्न हुई। यह महत्वपूर्ण कार्रवाई सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार गणेश जाधव तथा नगर पालिका मुख्याधिकारी राहुल पाटील के मार्गदर्शन में की गई। चुनाव में खड़े उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधि भी इस प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे।
पालिका सभा-गृह में आयोजित इस प्रक्रिया के दौरान भारी भीड़ देखी गई। अधिकारियों ने चुनाव से पहले की प्रत्येक तकनीकी और सुरक्षा संबंधी प्रक्रिया सावधानीपूर्वक पूरी की। मतदान यंत्रों को बैटरी से जोड़कर सक्रिय किया गया, उनमें पूर्व डेटा न होने की पुष्टि की गई, फिर मतपत्रों को संबंधित बैलट यूनिट पर चिपकाया गया। अंत में यंत्रों को सीलबंद कर उम्मीदवारों और अधिकारीयों के हस्ताक्षर लिए गए।
EVM को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा
मतदान यंत्रों को 27 नवंबर को पुलिस सुरक्षा में लाया गया था। प्रक्रिया के बाद इन्हें स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया, जहां सीसीटीवी सिस्टम निरंतर कार्यरत है। स्ट्रॉन्ग रूम में प्रवेश केवल अधिकृत प्रतिनिधियों को पहचान पत्र के आधार पर दिया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Shirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
मकई के छिलकों पर कूदकर प्रैक्टिस कर कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर, जानें कौन है नासिक के सर्वेश कुशारे
शालार्थ ID घोटाले पर नासिक SIT की कार्रवाई: रैकेट का मुख्य आरोपी व रसूखदार संस्थान संचालक संजय गरुड़ गिरफ्तार
महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने नासिक सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों की समीक्षा, AI तकनीक पर दिया जोर
यह भी पढ़ें:- कुंभ मेले से पहले तपोवन के 1670 पेड़ काटने पर बवाल, राज ठाकरे बोले- उद्योगपतियों को जमीन देगी सरकार
त्र्यंबकेश्वर चुनाव में नगराध्यक्ष सहित 10 वार्डों के 19 सदस्यों के लिए मतदान होना है। प्रत्येक वार्ड के लिए दो मतदान केंद्र और प्रत्येक केंद्र पर दो बैलट यूनिट रखे जाएंगे। तीन अलग-अलग रंगों के मतपत्र इन बैलट यूनिट्स पर लगाए गए हैं। नगराध्यक्ष के लिए गुलाबी रंग, वार्ड ‘अ’ के लिए सफेद रंग और वार्ड ‘ब’ के लिए हल्का आसमानी रंग। प्रत्येक मतदाता को तीन वोट देने होंगे। एक नगराध्यक्ष पद के लिए, एक वार्ड ‘अ’ और एक वार्ड ‘ब’ के लिए।
मतदाता निर्धारित बूथों पर जाकर संबंधित बटन दबाकर वोट कर सकेंगे। वार्डवार मतदान केंद्र पहले ही घोषित किए जा चुके हैं और प्रशासन का दावा है कि चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस प्रकार, निर्वाचन विभाग त्र्यंबकेश्वर नगर पालिका चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी सुरक्षा व तकनीकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।
Trimbakeshwar nagar palika election evm sealing process news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ex Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
Jul 29, 2026 | 04:00 PMMathura: फर्जी पत्रकार बनकर चौथ वसूली का आरोप, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 03:59 PMलगातार बारिश ने खोली PCMC की मानसून तैयारियों की पोल, सड़कों पर जलभराव से बढ़ीं बीमारियाँ; नागरिक परेशान
Jul 29, 2026 | 03:57 PM31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
Jul 29, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 03:52 PMShirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMराज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Jul 29, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













