सिंहस्थ कुंभ के लिए बड़ी तैयारी, त्र्यंबकेश्वर में 25 स्थानों पर बनेगी पार्किंग; प्रशासन की नई योजना।
Nashik Kumbh Traffic Management: सिंहस्थ कुंभमेले के लिए प्रशासन ने 25 स्थानों पर करीब 19.94 एकड़ भूमि पार्किंग के लिए चिन्हित की है। मुख्य सड़कों से जुड़े गांवों की जमीन लीज पर लेने की योजना बनाई है।
- Written By: अंकिता पटेल
Trimbakeshwar Kumbh Parking Plan ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Trimbakeshwar Kumbh Parking Plan: त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभमेले के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने वाहनों की पार्किंग के लिए विस्तृत नियोजन शुरू कर दिया है। मुंबई, गुजरात और पालघर से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए 19.94 एकड़ भूमि पर 25 विभिन्न स्थानों को चिह्नित किया गया है।
प्रशासन ने रोहिले से तलवाड़े तक की आंतरिक और बाहरी सड़कों को जोड़ने वाली जमीनों को भाड़े (लीज) पर लेने की योजना बनाई है। पार्किंग के लिए पहिने, भिलमाल, सापगांव, खंबाले शिवार, तलवाडे, अंबोली, गाजरवाडी, बेझे और पेगलवाडी सहित 25 गांवों की सूची तैयार की गई है।
23 समूहों में बांटी गई इस जमीन के लिए प्रांताधिकारी पवन दत्ता ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्यक्ष निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सड़कों से जुड़ी जमीनों को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि आवागमन सुगम रहे।
सम्बंधित ख़बरें
12 वर्षों में बदला भारत का विकास मॉडल, भाजपा ने गड़चिरोली में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
यात्रियों को मिलेगी निर्बाध बस सेवा, MMR में रूट, किराया और टाइमटेबल एकीकृत करने की तैयारी शुरू
149 करोड़ मुनाफे का झांसा देकर 6.81 करोड़ की ठगी, मुंबई साइबर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
गड़चिरोली: कोंढाला में अमरावती कमिटी की रेड, समृद्ध पंचायत अभियान के कार्यों को परखा
‘स्मार्ट’ फॉर्मूला तैयार
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन निजी और सरकारी वाहनों के बीच एक संतुलन बना रहा है। नासिक से आने वाले श्रद्धालु खंबाले तक और अन्य मार्गों से आने वाले श्रद्धालु पेगलवाड़ी तक अपने वाहन ले जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें:-नासिक के विद्यार्थी समूह की मांग, भाषा विषयों में ई-मेल व ब्लॉग राइटिंग की प्रैक्टिकल परीक्षा हो
पार्किंग स्थलों से मुख्य मंदिर क्षेत्र तक ले जाने के लिए बड़ी संख्या में सरकारी बसों का उपयोग किया जाएगा। नासिक-त्र्यंबकेश्वर मार्ग के चौड़ीकरण के बाद ‘शाही स्नान’ के दौरान अतिरिक्त पार्किंग क्षमता सृजित की जाएगी।
पार्किंग का महा-चक्रव्यूह !
कुल पार्किंग क्षेत्र: 19.94 एकड, प्रभावित
गाव: 25 गाव (28 समूह।।
प्रमुख मार्गः मुंबई, गुजरात, पालघर और नासिक हाईवे।
उद्देश्य: पैदल दूरी कम करना और सुव्यवस्थित यातायात।
नेतृत्वः उप-विभागीय अधिकारी पवन दत्ता।
