Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नए कसारा घाट पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत, एक घायल

  • Written By: अमन दुबे
Updated On: Aug 22, 2022 | 05:45 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

इगतपुरी : मुंबई-नाशिक हाईवे (Mumbai-Nashik Highway) पर नए कसारा घाट पर केले ले जा रहे एक ट्रक (Truck) ने आयशर टेंपो को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे (Accident) में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के कारण हाईवे पर केले बिखर गए। घटना की जानकारी मिलते ही आपदा प्रबंधन टीम, कसारा पुलिस और हाईवे सेफ्टी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। आपदा प्रबंधन टीम के सदस्य प्रकाश शिंदे और देवा वाघ कसारा घाट पर हादसे की जानकारी पाते ही पहुंचे। 

हादसा के बाद एंबुलेंस-108 को फोन किया गया और हाईवे पुलिस को भी इस घटना के अवगत कराया गया। आपदा प्रबंधन टीम के शाम धुमाल, दत्ता वाताडे, प्रसाद दोरे, जस्सी भाई, बालू मागे, अक्षय राठोड, विनोद आयरे ने घटनास्थल पर पहुंचे। रात के अंधेरे यहां की स्थिति बड़ी खतरनाक रहती है।  सहायक पुलिस निरीक्षक पवार, खटाले, हाईवे पुलिस घोटी सेंटर के गोरे ने आपदा प्रबंधन टीम के सदस्यों की मदद से और निजी क्रेन की मदद से राहत कार्य शुरू किया बाद में हाईवे सेफ्टी पुलिस ने पहुंचकर यातायात को सुचारू किया। 

ट्रक और पिक-अप वाहन के बीच टक्कर, एक की मौत

पिंपलगांव बसवंत में मुंबई-आगरा हाईवे पर पालखेड़ दावा नहर चौराहे के पास होटल गुरुदत्त के पास ट्रक और पिक-अप के बीच हुए हादसे में पिक-अप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विस्तृत रिपोर्ट यह है कि सुनील श्रवण पाटिल नामक किसान अपने पिक-अप वाहन (एमएच, 41, जी, 1587) से बसवंत पिंपलगांव आ रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रक (एचआर, 55, एसी, 9187) ने उसके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिक-अप वाहन चालक सुनील पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। पिंपलगांव पुलिस स्टेशन में दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रकाश पावले एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन हादसा इतना भयानक था कि पिक-अप वाहन चालक सुनील पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की शिकायत पिंपलगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक भाऊसाहेब पराते के मार्गदर्शन में कांस्टेबल संतोष ब्राह्मणे कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का मतदान कल, 3.2 करोड़ से ज्यादा लोग करेंगे मतदान; दांव पर 1448 उम्मीदवारों की किस्मत

चौथी बार अस्पताल पहुंचे इमरान खान: सरकारी अस्पताल के इलाज से PTI नाखुश, निजी डॉक्टरों की देखरेख पर अड़ी पार्टी

सरकारी कर्मचारियों की लॉटरी! 8th Pay Commission पर सुगबुगाहट तेज, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी इन-हैंड सैलरी

गंगटोक में मोदी-मोदी की गूंज! सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी का मेगा रोड शो, देखें तस्वीरें

Traumatic accident at new kasara ghat one dead one injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 22, 2022 | 05:45 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.