-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- The Person Who Attacked The Railway Worker Had To Pay A Heavy Price The Court Sentenced Him To 4 Years Imprisonment And This Much Fine
रेलकर्मी पर हमला करने वाले को भारी कीमत चुकानी पड़ी, कोर्ट ने 4 साल कैद और इतना जुर्माना की सजा सुनाई
- Written By: अमन दुबे

File Photo
नासिक रोड : यहां से स्टेशन मास्टर (Station Master) के कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी (Staff) पर हमला करना युवक को महंगा पड़ा। कर्मचारी पर हमला करने वाले को नासिक की कोर्ट (Nashik Court) ने 4 वर्ष की कैद और 5000 रुपए जुर्माना की सजा सुनाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नासिक रोड पुलिस स्टेशन (Nashik Road Police Station) के प्रभारी महेश कुलकर्णी ने रेलवे (Railway) को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि 23 अगस्त, 2018 की रात 1.25 मिनट पर नासिक रोड रेलवे स्टेशन पर फिरोज ख्वाजा मोहम्मद शेख (35) देवी चौक, नासिक रोड निवासी एक महिला के साथ मारपीट कर रहा था। स्टेशन मास्टर कार्यालय में काम करने वाली रेलवे कर्मचारी आनंदा चाबुकस्वार महिला को बचाने के लिए वहां पहुंचा, लेकिन शेख ने उसका शर्ट फाड दिया और उसके साथ धक्काबुक्की की।
चाबुकस्वार ने बताया कि वो ऑन ड्युटी कर्मचारी है, लेकिन शेख ने उसकी एक नहीं सुनी और उसके साथ मारपीट करने लगा। चाबुकस्वार अपना बचाव करने के लिए स्टेशन मास्टर कार्यालय की ओर भागा लेकिन आरोपी ने उसका पीछा करते हुए लोहे की कुर्सी पर उसने हमला कर दिया और कार्यालय का भी नुकसान किया था। उस पर नासिक रोड पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया था, उस समय के प्रभारी अधिकारी अश्विनी पाटील ने शेख को हिरासत में लिया। नासिक सत्र न्यायालय में दोषारोप पत्र दाखिल किया गया था। रेलवे की तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मोक्षदा पाटील, पुलिस अधीक्षक गणेश शिंदे, दीपक काजवे ने जांच में मार्गदर्शन किया। नासिक रोड पुलिस स्टेशन के प्रभारी महेश कुलकर्णी के मार्गदर्शन में हवालदार जय भंवर ने न्यायालय के कामों की जिम्मेदारी निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक: Dwarka Chowk Traffic Jam से मिलेगी मुक्ति, अगले 15 से 20 दिनों में खुलेंगे सभी सर्विस रोड
नासिक में सड़क हादसा: टैंकर की टक्कर से युवक की मौत, नागरिकों का उग्र प्रदर्शन, ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल
नवरात्रोत्सव में डीजे और लेज़र पर सख्त पाबंदी, नासिक पुलिस ने दिए कड़े निर्देश
Nashik News: केम्ब्रिज स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी निकली झूठी, पुलिस ने दी जानकारी
सरकारी कर्मचारी पर हमला कानून व्यवस्था पर हमला
हवलदार संतोष उफाडे, विजय कपिले ने सहायता की। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. यू. जी. मोरे की कोर्ट में सुनवाई चली। सरकारी कर्मचारी पर हमला कानून व्यवस्था पर हमला है, इस बात को मद्देनजर रखते हुए आरोपी को सजा सुनाई गई। सरकार की ओर से एड. आर. एल. निकम ने बहस की। कोर्ट ने आरोपी को चार वर्ष की सजा और 5000 रुपए जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने की स्थिति में तीन महीने से अधिक साधी कैद के साथ भारतीय रेलवे कानून के अनुसार एक वर्ष की सजा और एक हजार रुपए जुर्माना लगाया साथ ही 1000 रुपए शिकायतकर्ता आनंदा चाबुकस्वार को देने के निर्देश कोर्ट ने दिए।
The person who attacked the railway worker had to pay a heavy price the court sentenced him to 4 years imprisonment and this much fine
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हुमा कुरैशी ने प्रियंका चोपड़ा को बताया ‘बहुत कूल’, बोलीं- मौका मिला तो उनका इंस्टाग्राम देखना चाहूंगी
Jun 27, 2026 | 05:28 PMइंदौर से चलने वाली बसों में तोड़फोड़, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
Jun 27, 2026 | 05:24 PMकृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को मिली 99 लाख की सब्सिडी, क्या नियमों का हुआ उल्लंघन? जानें पूरा मामला
Jun 27, 2026 | 05:21 PMTET पेपर लीक मामले में एक्शन में कांग्रेस, सपकाल-वडेट्टीवार ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jun 27, 2026 | 05:15 PMमातम में बदलीं शादी की खुशियां: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र की मौत
Jun 27, 2026 | 05:13 PM8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत! सरकार देने जा रही है बड़ा तोहफा, आया नया अपडेट
Jun 27, 2026 | 05:12 PM46 साल बाद सामने आई ‘कर्ज’ की कहानी, फिल्म की असफलता से डिप्रेशन में चले गए थे ऋषि कपूर
Jun 27, 2026 | 05:06 PMवीडियो गैलरी

Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM














