पंखे से लटककर छात्र ने की आत्महत्या

Suicide
Representative Photo
Published on
Updated on

सिन्नर : दोस्त के जन्मदिन में घर के लोगों द्वारा विरोध किए जाने से नाराज छात्र (Student) के आत्महत्या (Suicide) करने की घटना सामने आई है। मृतक छात्र का नाम वरद भालके (Varad Bhalke) (15) बताया गया है। उक्त छात्र द्वारा पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आयी है। सिन्नर में शनिवार 14 मई को रात 8 बजे हुई इस घटना की शिकायत संबंधित पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार देवी रोड इलाके के राम नगर में रहने वाले वरद भालके के दोस्त की शनिवार को शहर के एक होटल में जन्मदिन की पार्टी थी। वरद उस पार्टी में जाना चाहता था, उसने पार्टी में जाने की तैयारी कर ली थी लेकिन उसके घर वालों ने पार्टी में जाने नहीं दिया। इससे वह इतना नाराज (Angry) हो गया कि घर में पंखे (Fan) में लटककर (Hanging) आत्महत्या कर ली। दोस्त को जन्मदिन की पार्टी में न जाने से नाराज वरद ने घर के एक कमरे में जाकर बैठ गया। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में टीवी देख रहे थे।

टीवी देखने के बाद जब घर के सदस्य अंदर के कमरे में जाने के लगे तो उन्होंने देखा कि कमरा बंद है। परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन वरद बाहर नहीं आया तो दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा तोड़ने के बाद जब घर के लोग कमरे में पहुंचे तो वहां वरद का शव पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।  

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com