Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तापमान में गिरावट से मिली राहत, पढ़ें पूरी खबर

  • Written By: अमन दुबे
Updated On: May 09, 2022 | 04:01 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

वणी : जलवायु परिवर्तन (Climate Change) और बारिश (Rain) की भविष्यवाणी के बाद से पिछले तीन दिनों से तापमान (Temperature) में गिरावट दर्ज की जा रही है। अप्रैल महीने में यहां तापमान चरम (Extreme) पर रहा। अप्रैल महीने में यही चर्चा हो रही थी कि अभी से यह हाल है तो मई में क्या होगा और अनुमान के मुताबिक मई महीने के पहले सप्ताह में तापमान में बहुत ज्यादा रहा। अप्रैल महीने में वणी के लोगों को 42 डिग्री (42 Degree) तक तापमान सहन करना पड़ा है। 

अप्रैल महीने में तापमान ज्यादातर दिनों में 36-37 डिग्री (36-37 Degree) दर्ज किया गया था। भीषण गर्मी (Scorching Heat) में मौसमी बीमारियों (Diseases) ने भी जोर दिखाया। बुखार (Fever), डिहाइड्रेशन (Dehydration), बदन दर्द (Body Ache), लू (Heat Stroke) लगने समेत कई तरह की बीमारियों का भी लोगों को सामना करना पड़ा था। अप्रैल की तुलना में मई महीने की अब तक की अवधि में बाजारों और  सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा ही छाया रहता था। लेकिन पिछले तीन दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को राहत मिली और दोपहर में बाजारों और सड़कों पर छाई वीरानी कुछ हद तक कम हुई है। 

लोग कह रहे ऐसा ही सुहावना बना रहे मौसम

मौसम में आए बदलाव से लोगों को राहत तो जरूर मिली है, लेकिन यह राहत स्थायी न होकर कुछ दिनों की ही है। मौसम विभाग की ओर से पिछले दिनों यह जानकारी दी गई थी कि इस वर्ष मानसून का आगमन 10 दिनों पहले होगा, इस लिहाज से चालू मई के अंत तक राज्य में मानसून सक्रिय हो सकता है, कहीं ऐसा तो नहीं मौसम में आया यह बदलाव कुछ इसी तरह का संकेत दे रहा हो। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बदले मौसम के कारण बहुत राहत मिली है, उनका कहना है कि मौसम इसी तरह सुहावना बना रहे।

सम्बंधित ख़बरें

गर्मियों में बढ़ने लगती है ये हेल्थ प्रॉब्लम्स, ऐसे रखें बदलते मौसम में खुद का ख्याल

हर दिन क्या 8 गिलास पानी पीने से खत्म होगा डिहाईड्रेशन, जानिए एक दिन में कितना पीना चाहिए पानी

जल संकट से जूझ रहे बेंगलुरु पर टूटी नई आफत, एक-एक कर 47 छात्राएं अस्पताल में भर्ती, 2 की हालत गंभीर

Relief from drop in temperature read full news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2022 | 04:01 PM

Topics:  

  • Dehydration

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.