नाशिक में बारिश से बढ़ी सब्जियों की कीमत, जानें कितने में बिक रही हैं सब्जियां
- Written By: प्रभाकर दुबे
File Photo
नाशिक: मंडी में बारिश के कारण हरी सब्जियों की आवक कम हो गई है। इसका परिणाम दामों पर देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों में दामों में और इजाफा होने की बात कही जा रही है। कुछ दिनों पूर्व टमाटर 80 रुपए तक पहुंच गया था। अब हरी सब्जियों ने गृहिणियों का बजट बिगाड़ दिया है।
बाजार में मेंथी, शेपू, पालक सहित धनिया के दामों में वृद्धि हो गई है। प्रति जूड़ी का दाम 20 से 40 हो गया है। जबकि, प्याज के दाम 20 से 30 रुपए किलो तक पहुंच गया हैं।
भिंडी के दाम 50 से 60 रुपए किलो तक पहुंचा
शिमला मिर्च 70 और 80 रुपए प्रति किलो बिक रही है। फ्लॉवर और गोभी का एक छोटा फूल 20 रुपए में मिल रहा है। शेवगा 50 से 70 रुपए किलो है, जबकि भिंडी के दाम 50 से 60 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। बारिश के मौसम में हरी सब्जियां अधिक मात्रा में खराब होती हैं। साथ ही आवक में भी कमी आई है, जिसका परिणाम दामों पर हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
मटन के साथ खाया दही, बुजुर्ग महिला की मौत और पति आईसीयू में भर्ती, नासिक के आखतवाडे गांव में मचा हड़कंप
Simhastha Kumbh: कुंभ मेले को मद्देनजर नासिक पुलिस ने किया विस्तार, कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति
जीतते ही गोकुल गीते को एकनाथ शिंदे का बुलावा; नासिक भेजा जा रहा है विशेष विमान, दोपहर बाद मुंबई में बड़ी हलचल
[blockquote content=”जिले में बुधवार को हुई भारी बारिश से गुरुवार से हरी सब्जियों की आवक कम हो गई है। इसका परिणाम दामों पर हो रहा है। आगामी 15 दिनों में सब्जियां और भी महंगी होने की संभावना है। ” pic=”” name=”-महेश आमले, सब्जी कारोबारी”]
