ओझर नगर परिषद चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, अनिता घेगडमल बनीं ओझर की पहली नगराध्यक्ष

Ojhar Municipal Council Elections: नासिक जिले की नवगठित ओझर नगर परिषद के पहले चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल किया। अनिता घेगडमल ने भारी मतों से जीत दर्ज कर ओझर की पहली नगराध्यक्ष बनने का इतिहास रचा।
Nashik Local Elections , Ojhar Municipal Council
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Local Elections News: नासिक जिले की नवनिर्मित ओझर नगर परिषद के पहले ऐतिहासिक चुनावों के नतीजे 21 दिसंबर को घोषित कर दिए गए हैं। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया है, जबकि नगराध्यक्ष पद पर अनिता घेगडमल ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ओझर की पहली नगराध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया है।

प्रभाग विजयी उम्मीदवार, पार्टी/गठबंधन

प्रभाग विजयी उमेदवार पक्ष
प्रभाग 1 पल्लवी देशमुख भाजपा
प्रभाग 2 प्रमोद कुटे राष्ट्रवादी (अजित पवार गुट)
वेदांती महेश सूर्यवंशी राष्ट्रवादी (अजित पवार गुट)
प्रभाग 3 कोमल प्रवीण दूत भाजपा
योगिता रोशन कदम भाजपा
प्रभाग 4 अशोक कदम राष्ट्रवादी (अजित पवार गुट)
शिल्पा पगारे राष्ट्रवादी (अजित पवार गुट)
प्रभाग 5 नितीन जाधव भाजपा
नेहा जाधव भाजपा
प्रभाग 6 अल्ताप अत्तार भाजपा
रोहिणी जाधव भाजपा
प्रभाग 7 सुनील कदम शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट)
माया काळे शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट)
प्रभाग 8 रूपाली प्रकाश महाले भाजपा
रोहित लभडे शिवसेना (UBT)
प्रभाग 9 रूपाली शेळके भाजपा
जोगारे खंडेराव देवजी भाजपा
प्रभाग 10 निलेश चौरे भाजपा
रूपाली आढाव भाजपा
प्रभाग 11 महेश शेजवळ भाजपा
ज्योती कुंदे भाजपा
प्रभाग 12 निलेश (राजू) भडके भाजपा
दीपाली शिंदे शिवसेना (UBT)
प्रभाग 13 उषा रमेश गवळी राष्ट्रवादी (अजित पवार गुट)
जान्हवी यतीन कदम भाजपा
ऋशाल दिलीप पगार शिवसेना (UBT)

त्रिकोणीय परिणाम

भाजपा का वर्चस्वः अधिकांश प्रभागों में भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। जिससे परिषद में भाजपा की सत्ता मजबूत दिखाई दे रही है।

विपक्ष की स्थितिः शिवसेना (उद्धव ठाकरे गट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गट) ने भी कुछ सीटों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, लेकिन वे भाजपा के विजय रथ को रोकने में सफल नहीं रहे।

यह भी पढ़ें:-

ऐतिहासिक शुरुआत: ओझर नगर परिषद के गठन के बाद यह पहला चुनाव था, जिसे लेकर नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया। नवनिर्वाचित सभी प्रतिनिधियों से अब ओझर के विकास और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद की जा रही है।

नगराध्यक्ष पद का परिणाम

नगराध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में अनिता घेगडमल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयश्री धर्मेंद्र जाधव को मात दी।

उम्मीदवार प्राप्त वोट स्थिति
अनिता घेगडमल 10,650 विजयी
जयश्री धर्मेंद्र जाधव 7,447 पराजित

जीत का अंतर: 3,203 वोट

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com