त्र्यंबकेश्वर में पूजा के लिए अब ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा, पढ़ें पूरी खबर
- Written By: अमन दुबे
त्र्यंबकेश्वर : त्र्यंबकेश्वर देवस्थान ट्रस्ट (Trimbakeshwar Devasthan Trust) ने त्र्यंबकेश्वर में पूजा (Prayer) करने की ऑनलाइन बुकिंग (Online Booking) की सुविधा भी शुरू कर दी है। त्र्यंबकेश्वर में प्रात:काल ब्रह्म, दोपहर में शिव और रात्रि में विष्णु की पूजा की जाती है। पूजा की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने के ट्रस्ट के फैसले को पुराने दौर के लोगों ने गलत माना है, जबकि नई पीढ़ी के लोगों ने इस फैसले को सही बताया है। घर से निकलने से पहले ही पूजा के लिए बुकिंग करने से समय की बचत तथा अच्छी तरह से भगवान का दर्शन करने को मिलता है।
देवस्थान ट्रस्ट ने भगवान को सजाने के लिए कुछ दैनिक घंटियां और फूल, दैनिक प्रसाद, सोमवार पालकी, दशहरा पालकी के लिए भक्तों के बीच प्रायोजकों की तलाश शुरू कर दी है। पूजा की ऑनलाइन व्यवस्था को ट्रस्ट की ओर से आय का एक साधन के रूप में देखा जा रहा है।
ट्रस्ट ने आय बढ़ाने के लिए खोजा नया रास्ता
श्रद्धालुओं की मांग कुछ ट्रस्टियों ने यह राय व्यक्त की है कि कई वर्षों से श्रद्धालुओं को दान देते समय प्रसाद या श्रंगार की रसीद मिलती रही है। सैकड़ों वर्षों से यहां राजसी तरीके और परंपरा से मंदिर प्रशासन काम करता रहा है। पूजा, नैवेद्य, सांवर उत्सव के लिए ट्रस्ट की व्यवस्था की गई है, उसके लिए कमाई के पारंपरिक तरीके भी मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 31 जुलाई से घर बैठे होगी ट्रेन में लगेज बुकिंग, लंबी कतारों से मिलेगी राहत
UPPCL Load: यूपी में अब घर बैठे ऑनलाइन बढ़ाएं बिजली कनेक्शन का लोड, जानिए नया तरीका
ताडोबा टाइगर रिजर्व में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, पर्यटकों की संख्या में वृद्धि, अब कैमरा शुल्क भी हुआ खत्म
सस्ती फ्लाइट अब ChatGPT पर, अब कम पैसों में ट्रैवल करना हुआ आसान
[blockquote content=”श्रद्धालुओं की मांग के अनुरूप पूजा, नैवेद्य, पालखी के लिए दान देना शुरू कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की मनोकामना और मन्नतें पूरी करने के उद्देश्य से ट्रस्ट ने यह फैसला लिया है। ” pic=”” name=”- भूषण अडसरे, ट्रस्टी, त्र्यंबकेश्वर देवस्थान ट्रस्ट।”]
