सिंहस्थ कुंभ 2027 के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च, घर बैठे मिलेगी स्नान पर्व से लेकर सुविधाओं तक की जानकारी

Simhastha Kumbh 2027 Official Website: सिंहस्थ कुंभ के लिए नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभमेला प्राधिकरण ने आधिकारिक वेबसाइट शुरू की है। श्रद्धालुओं को स्नान तिथियों, यात्रा और सुविधाओं की जानकारी मिलेगी।
Nashik Trimbakeshwar Simhastha Kumbh 2027 Official Website
सिंहस्थ कुंभ 2027 की आधिकारिक वेबसाइट(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभमेला प्राधिकरण ने वेबसाइट शुरू की।

  • वेबसाइट पर स्नान पर्व की तारीखें और समय उपलब्ध कराने की योजना है।

  • हवाई, रेल और सड़क परिवहन के विकल्पों की जानकारी मिलेगी।

  • पार्किंग, अस्पताल, पेयजल और शौचालय की जानकारी चरणबद्ध तरीके से जोड़ी जाएगी।

  • आपातकालीन संपर्क नंबर और सुरक्षा निर्देश भी उपलब्ध होंगे।

Nashik Trimbakeshwar: सिंहस्थ कुंभपर्व 2027 की तैयारियों का 31 अक्टूबर को ध्वजारोहण समारोह के साथ औपचारिक शुभारंभ होने के बाद अब श्रद्धालुओं को कुंभमेले से संबंधित आधिकारिक जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के लिए नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभमेला प्राधिकरण ने आधिकारिक वेबसाइट शुरू की है।

नासिक और त्र्यंबकेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों, स्थानीय निकायों, धार्मिक संस्थाओं, पर्यटन एवं परिवहन क्षेत्र से जुड़े संगठनों और मीडिया के लिए यह वेबसाइट महत्वपूर्ण सूचना मंच साबित होगी।

वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य

इस वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य कुंभमेले से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही आधिकारिक मंच पर उपलब्ध कराना है। इसमें पर्व स्नान की तिथियां और समय, महत्वपूर्ण घोषणाएं, धार्मिक स्थलों की जानकारी, यात्रा नियोजन, श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा संबंधी निर्देश शामिल होंगे। वेबसाइट की सुविधाओं का चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा तथा भविष्य में इसमें अतिरिक्त जानकारियां और डिजिटल सेवाएं जोड़ी जाएंगी।

कुंभ यात्रा की योजना बनाना होगा आसान

वेबसाइट पर सिंहस्थ कुंभमेले का धार्मिक महत्व, इतिहास, परंपराएं, प्रमुख मंदिरों, घाटों और अखाड़ों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने की योजना है। श्रद्धालुओं को नासिक और त्र्यंबकेश्वर पहुंचने के लिए हवाई, रेल और सड़क परिवहन के विकल्पों के साथ स्थानीय यातायात की जानकारी भी मिलेगी।

इसके अलावा शौचालय, पेयजल केंद्र, चिकित्सा सहायता केंद्र, अस्पताल, आवास व्यवस्था, वाहन पार्किंग और सहायता केंद्रों की जानकारी भी चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी। आपातकालीन संपर्क नंबरों और सार्वजनिक सुरक्षा संबंधी निर्देशों को भी वेबसाइट पर प्रमुखता दी जाएगी।

वेबसाइट: https://simhasthamahakumbh.maharashtra.gov.in

Nashik Trimbakeshwar Simhastha Kumbh 2027 Official Website
Pune Metro: पिंक पावर्ड मेट्रो से ग्रीन मेट्रो तक, पुणे के परिवहन विकास पर राज्य के नेताओं ने क्या कहा?

आधिकारिक जानकारी के प्रसार की अपील

कुंभमेले की तैयारियां विभिन्न विभागों और संस्थाओं के समन्वय से पूरी की जाएंगी। इसलिए प्राधिकरण ने सरकारी विभागों, जिला प्रशासन, महानगरपालिका, जनप्रतिनिधियों, पर्यटन एवं परिवहन क्षेत्र की संस्थाओं, धार्मिक संगठनों, आवास सुविधा उपलब्ध कराने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और मीडिया से आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी अधिक से अधिक श्रद्धालुओं तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की है।

विभिन्न विभागों की वेबसाइटों, सोशल मीडिया अकाउंट, जनजागरूकता अभियानों और संबंधित संस्थाओं के संपर्क माध्यमों से वेबसाइट का लिंक व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जा सकता है।

Nashik Trimbakeshwar Simhastha Kumbh 2027 Official Website
Mumbai Metro 3: मुंबई की एक्वा लाइन पर बढ़े मेट्रो के फेरे, अब हर दिन चलेंगी 337 सेवाएं; घटा ट्रेनों का अंतर

मीडिया से भी कुंभमेले से जुड़ी खबरें और जानकारियां प्रकाशित करते समय आधिकारिक वेबसाइट का संदर्भ देने का अनुरोध किया गया है, ताकि नागरिकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंच सके। सिंहस्थ कुंभपर्व की तैयारियों में तेजी आने के साथ श्रद्धालुओं को सही जानकारी, यात्रा नियोजन और आवश्यक सुविधाओं के बारे में मार्गदर्शन देने में यह वेबसाइट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।