नासिक में 19 वर्षीय आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल ले जाने के बहाने बनाया शिकार; 2 गिरफ्तार

Nashik Tribal GangRape Arrests: नासिक के म्हसरूल क्षेत्र में 19 वर्षीय आदिवासी युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। अस्पताल ले जाने के बहाने कमरे में ले जाने का आरोप।
Nashik Tribal GangRape Arrests
नासिक क्राइम आदिवासी महिला गैंग रेपसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नाशिक में 19 वर्षीय आदिवासी युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म।

  • अस्पताल ले जाने के बहाने युवती को कमरे में ले जाने का आरोप।

  • म्हसरूल पुलिस थाने में दुष्कर्म और अत्याचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज।

  • विक्रम साह और अशोक साह नामक दो आरोपी गिरफ्तार।

  • अदालत ने दोनों को 14 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा।

Nashik Crime Tribal Woman Gang Rape: नासिक के म्हसरूल पुलिस थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय आदिवासी युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बहाने एक कमरे में ले जाकर दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Nashik Tribal GangRape Arrests
गोंदिया में ACB का शिकंजा, पूर्व सैनिक से 1 लाख की रिश्वत लेते पति-पत्नी गिरफ्तार

अस्पताल ले जाने के बहाने दुष्कर्म का आरोप

नासिक निर्माण स्थल पर मजदूरी करने वाली 19 वर्षीय आदिवासी युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने से नासिकमें सनसनी फैल गई है। आरोप है कि युवती की तबीयत खराब होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाने का भरोसा दिलाया गया, लेकिन बाद में एक कमरे में ले जाकर दो लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर म्हसरूल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम इंद्रजीत साह (30) और अशोक चंदीरका साह (36) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बिहार के निवासी बताए गए हैं और फिलहाल नवनाथनगर क्षेत्र में पेठ रोड स्थित धोत्रे चाल में रहते थे।

निर्माण स्थल पर परिवार के साथ रहती थी युवती

पुलिस के अनुसार, पीड़िता मध्य प्रदेश की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ नासिकके मखमलाबाद क्षेत्र में रहती है। उसका परिवार एक बंगले के निर्माण स्थल पर मजदूरी करता है। ठेकेदार ने परिवार के रहने की व्यवस्था भी उसी निर्माण स्थल पर की थी।

Nashik Tribal GangRape Arrests
अमरावती में ANTF और FDA का शहर के 7 मेडिकल स्टोर्स पर छापा, बिना बिल बिक रही थीं नशीली दवाइयां

अस्पताल से लौटते समय कमरे में ले जाने का आरोप

नासिक पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, शनिवार, 10 अक्टूबर की शाम युवती की तबीयत खराब हो गई थी। इसी दौरान विक्रम साह वहां पहुंचा और परिवार को युवती को निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद वह युवती को दोपहिया वाहन से पंचवटी स्थित अस्पताल ले गया।

अस्पताल में डॉक्टर ने युवती को ग्लूकोज पाउडर मिला पानी पीने की सलाह दी। रात करीब आठ बजे अस्पताल से निकलते समय आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि उसका कमरा पास में है और वहां ग्लूकोज पाउडर उपलब्ध है।

आरोप है कि युवती को कमरे में ले जाने के बाद वहां मौजूद दूसरे आरोपी के साथ मिलकर उसने दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार, दोनों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में

मामले में पुलिस ने दुष्कर्म और अत्याचार निवारण कानून के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com