नासिक रोड में नागरिक सुविधाएं बदहाल, उठी शौचालय और श्मशान की समस्या, मूलभूत सुविधाओं पर मनपा को ज्ञापन
Nashik Road Civic Issues: नासिक रोड क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों की जर्जर हालत और श्मशान भूमि में जगह की कमी से नागरिक परेशान हैं। पूर्व पार्षद जगदीश पवार ने मनपा को ज्ञापन देकर सुधार की मांग की।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Civic Infrastructure Problem( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Municipal Corporation: नासिक रोड संभाग के विभिन्न उपनगरों में नागरिक सुविधाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। सार्वजनिक शौचालयों की जर्जर अवस्था और श्मशान भूमि में जगह की कमी से नागरिक बेहद परेशान हैं।
इन ज्वलंत मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए पूर्व पार्षद जगदीश पवार ने मनपा के शहर अभियंता को ज्ञापन सौंपा है और तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है।
नासिक रोड के उपनगरों में सुविधाओं का ‘दम’ निकला
पिंपलगांव खांब, वडनेर गेट, बडनेर गांव, बागुल नगर, विहितगांव, रोकडोबा वाड़ी और देवलाली गांव जैसे इलाकों में सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति चिंताजनक है। दीवारों में दरारे, टूटे हुए दरवाजे-खिड़कियां और गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
15 साल में हमारे 68 कार्यकर्ता शहीद, हार के बाद हत्या की बातें करना हास्यास्पद, किशोर जोशी ने विपक्ष को घेरा
ST बस यात्रियों के लिए राहत की खबर! स्मार्ट कार्ड के लिए वसूले ज्यादा पैसे तो एजेंटों के लाइसेंस होंगे रद्द
सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
मुंबई को फिर दहलाने की साजिश? ताज और ट्राइडेंट होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जानें पूरा मामला
पानी उपलब्ध न होने के कारण स्वच्छता की समस्या गंभीर हो गई है, जिसका सबसे अधिक खामियाजा महिलाओं और बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है। जगदीश पवार ने इन पुराने शौचालयों को गिराकर वहां आधुनिक सुविधाओं से लैस नए शौचालयों के निर्माण की मांग की है। शौचालयों के साथ-साथ पिंपलगांव खांब स्थित श्मशान भूमि का मुद्दा भी गरमाया हुआ है।
बढ़ती जनसंख्या के कारण वर्तमान जगह कम पड़ रही है। अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था और शेड की कमी है। श्मशान भूमि के क्षेत्रफल को बढ़ाने और महिलाओं के लिए अलग से शेड व अन्य जरूरी सुविधाओं के निर्माण की मांग की गई है।
यह भी पढ़ें:-बच्चों के टीकाकरण में क्रांति: नासिक में सुई-रहित टीकाकरण की शुरुआत, बच्चों के लिए बना राहतभरा विकल्प
प्रशासन को सीधी चेतावनी
जगदीश पवार ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के दावों के बीच इन बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी असहनीय है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इन कार्यों को तुरंत मंजूरी देकर काम शुरू नहीं किया, तो जनभावनाओं का विस्फोट होगा और इसके लिए मनपा प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार होगा।
