Maharashtra State Innovation Society ( Source: Social Media )
Maharashtra State Innovation Society: नासिक को नवाचार पर आधारित सतत विकास का क्षेत्रीय केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। महाराष्ट्र राज्य नवाचार सोसायटी ने नासिक में एक स्वतंत्र ‘प्रादेशिक नवाचार केंद्र’ विकसित करने का औपचारिक प्रस्ताव केंद्र सरकार को सौंप दिया है।
इस केंद्र के माध्यम से आने वाले समय में नासिक से बड़ी संख्या में नए स्टार्टअप्स और सफल उद्यमी उभरकर सामने आएंगे। निवेशकों और विशेषज्ञों का महाकुंभः हाल ही में आयोजित ‘गोदावरी इन्वेस्टमेंट एंड इम्पैक्ट कॉन्क्लेव में इस केंद्र की नींव रखी गई।
इस परिषद में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के दिग्गजों, बड़े निवेशकों और सफल स्टार्टअप संस्थाओं ने भाग लिया। महाराष्ट्र स्टार्टअप नीति के तहत, नवाचार सोसायटी इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए तेजी से काम कर रही है।
यह केंद्र स्टार्टअप्स के विस्तार के लिए केवल जगह ही नहीं, बल्कि एक पूरा पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करेगा। शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को विशेषज्ञों द्वारा मॅटरशिप और निवेशकों के माध्यम से पूंजी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।
सरकारी समन्वय और शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर स्टार्टअप्स को तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी, ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों और युवा उद्यमियों को सक्षम बनाने के लिए जमीनी स्तर पर ‘माइक्रो-इन्क्यूबेटर्स’ स्थापित करने की योजना है।
इस विकेंद्रीकृत दृष्टिकोण से महानगरों के बाहर की छिपी हुई प्रतिभाओं को अपनी स्थानीय समस्याओं के समाधान विकसित करने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें:-नासिक में EWS आवास घोटाला: 49 डेवलपर्स के लेआउट रद्द करने की प्रक्रिया, राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई
इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य केवल व्यापार को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि ‘नवाचार-आधारित उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है। इससे नासिक जिले की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। नासिक का यह नया स्वरूप इसे महाराष्ट्र के स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करेगा।