Nashik: अश्लील वीडियो आरोपी पर ठगी का नया केस, 13.80 लाख का घोटाला; 9 पीड़ितों ने दर्ज कराई शिकायत

Nashik Fraud Case: नासिक में अश्लील वीडियो मामले में आरोपी रवींद्र एरंडे पर अब फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर 13.80 लाख रुपये की ठगी का आरोप भी लगा है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
Nashik: New Cheating Case Against Accused in Obscene Video Scandal; ₹13.80 Lakh Scam; 9 Victims File Complaints
Nashik Fake Job Scam ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Fake Job Scam: नासिक महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार रवींद्र एरंडे की मुश्किलें और बढ़ा गई हैं। अब उसके खिलाफ 9 लोगों से आर्थिक ठगी करने का नया मामला दर्ज किया गया है।

जांच में खुलासा हुआ है कि उसने सरकारी नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कुल 13 लाख 80 हजार रुपये की ठगी की। एरंडे ने अपनी असली पहचान छिपाकर राजेंद्र दयाराम सबनीस नाम से खुद को पेश किया था।

रवींद्र एरंडे खुद को आदिवासी विभाग में कार्यरत बताकर बेरोजगार युवाओं और महिलाओं का विश्वास जीतता था। एक पीड़ित महिला को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उसने 5 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से महिला ने उसे 2 लाख रुपये दे दिए थे।

अश्लील वीडियो मामले में जब एरंडे की तस्वीर टीवी चैनलों पर प्रसारित हुई, तो महिला ने उसे तुरंत पहचान लिया। महिला ने गुरुवार रात करीब 1:30 बजे सातपुर पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अन्य 8 लोग भी सामने आए।

मिले फर्जी नियुक्ति पत्र

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एरहे के घर की तलाशी ली, जहाँ से सरकारी नौकरी के 3 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद किए गए, जांच में पता चला है कि एरंडे ने अधिकांश रकम नकद ली थी।

सात्पुर पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और ठगी का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, बलात्कार और अश्लील वीडियों मामले में गिरफ्तारी के बाद एरंडे पिछले 7 दिनों से पुलिस हिरासत में है।

शुक्रवार को उसे क्राइम ब्रांच यूनिट-1 कार्यालय में पेश किया गया, जहां उसने ठगी के तौर-तरीकों की जानकारी दी। पुलिस उसे वाहन में बैठाकर आगे की कार्रवाई के लिए ले गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com