Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP का नासिक में शक्ति प्रदर्शन, शरद पवार को दिया करारा झटका, गिरीश महाजन के बयान से मचा सियासी बवाल

Ramdas Charoskar Joins BJP: नासिक में पूर्व विधायक रामदास चारोस्कर और उनकी पत्नी सुनीता चारोस्कर ने शरद पवार की एनसीपी छोड़कर भाजपा का दामन थामा। मंत्री गिरीश महाजन के बयान से राजनीतिक हलचल तेज।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 04, 2025 | 11:19 AM

भाजपा में प्रवेश करते रामदास चारोस्कर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Girish Mahajan Statement: स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नासिक में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया है। दिंडोरी के पूर्व विधायक रामदास चारोस्कर और उनकी पत्नी सुनीता चारोस्कर ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। सुनीता चारोस्कर ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में अजित पवार गुट के विधायक नरहरी झिरवाल के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

महाजन के बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल

चारोस्कर के भाजपा में शामिल होते ही मंत्री गिरीश महाजन ने एक बड़ा बयान दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं गर्म हो गई हैं। दिंडोरी विधानसभा में महायुति के घटक दल अजित पवार गुट के नरहरी झिरवाल वर्तमान विधायक हैं। फिर भी महाजन ने मंच से कहा कि दिंडोरी में अगली बार भाजपा का विधायक दीजिए।

उन्होंने रामदास चारोस्कर को मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि रामदास चारोस्कर साहब यह आपका आखिरी प्रवेश है, अब कहीं मता जाइएगा। ₹ महाजन ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है और लोगों को मोदी पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सामान्य लोगों की पार्टी है, इसमें कोई परिवारवाद नहीं है। यहां सभी को मौका मिलेगा, श्रद्धा और सबूरी (धैर्य) रखें।

राऊत पर निशाना, ‘वो सुबह का भोंगा है’

गिरीश महाजन ने संजय राउत पर निशाना साधते हुए कहा कि वो सुबह का भोंगा है। अब बंद हो गया है। मैं ज्यादा नहीं बोलता, उन्हें मेरी शुभकामनाएं। महाजन ने नासिक के कई हिस्सों में बारिश से किसानों को हुए नुकसान पर कहा कि सरकार 32 हजार करोड़ रुपये की मदद दे रही है और किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने चारोस्कर दंपति से आगामी जिला परिषद, पंचायत समिति चुनावों के लिए काम शुरू करने और ‘चमत्कार’ करके सभी उम्मीदवारों को जिताने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें:- कौन बनेगा महाराष्ट्र का अगला DGP? NIA प्रमुख समेत 7 IPS शॉर्टलिस्ट, सदानंद दाते रेस में सबसे आगे

भाजपा में प्रवेश के बाद रामदास चारोस्कर ने कहा कि उन्हें 1995 से 2004 तक 2 बार दिंडोरी की जनता ने काम करने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि तालुके में सड़कों की हालत गंभीर है और युवाओं के रोजगार का मुद्दा बड़ा है। उन्होंने कहा कि हमें सभी समस्याओं को हल करने के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प लगी, और इसीलिए हम आज प्रवेश कर रहे हैं।

अजित पवार गुट नाराज

दिंडोरी और सिन्नर विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को विधानसभा चुनाव में पराजित हुए उम्मीदवारों को भाजपा में प्रवेश दिए जाने के बाद सहयोगी दल अजित पवार गुट में नाराजगी फैल गई है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में अजित पवार गुट के वर्तमान विधायक और मंत्री हैं।

राज्य में महायुति की सरकार होते हुए भी भाजपा ने सीधे तौर पर अजित पवार गुट के विधायकों के सामने चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे विरोधी उम्मीदवारों (सुनीता चारोस्कर और उदय सांगले) को पार्टी में शामिल कर लिया।

इस कदम से भले ही अजित पवार गुट में नाराजगी है, लेकिन इस पर कोई खुलकर बोलना नहीं चाहता। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि दिंडोरी और सिन्नर में भाजपा की शक्ति अपेक्षाकृत कमजोर थी। इसलिए स्थानीय स्वराज संस्था चुनावों को ध्यान में रखकर यह प्रवेश करवाया गया है।

Nashik ramdas charoskar joins bjp girish mahajan statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2025 | 11:19 AM

Topics:  

  • BJP
  • Girish Mahajan
  • Maharashtra News
  • Nashik

सम्बंधित ख़बरें

1

नासिक नगरपरिषद चुनाव में महायुति का दबदबा, 11 में 11 सीधे नगराध्यक्ष पद महायुति के नाम

2

129 नगराध्यक्ष..3300 नगरसेवक, महाराष्ट्र में BJP फिर नं. 1, भावुक हुए फडणवीस, शिंदे से करेंगे मीटिंग

3

264 नगरसेवक सीटों में से 218 पर महायुति की जीत, विपक्ष को करारी हार, ठाकरे गुट–कांग्रेस खाली हाथ

4

Election Results: कहीं खुशी कहीं गम, CM के जिलों में विपक्ष का कटा पत्ता, कांग्रेस को मिला जीवनदान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.