नासिक की राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,243 लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का हुआ निपटारा, 1.81 करोड़ रुपये की वसूली

Nashik National Lok Adalat: नासिक की सटाणा राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,243 मामलों का निपटारा कर 1 करोड़ 81 लाख 88 हजार रुपये की वसूली की गई। 6,047 मामले विचारार्थ रखे गए थे।
Nashik National Lok Adalat Settles 1243 Cases
सटाणा राष्ट्रीय लोक अदालत(सोर्स: एआई)
Published on: 
Updated on: 

National Lok Adalat Settles 1243 Cases In Satana: जिला विधि सेवा प्राधिकरण, नासिक के मार्गदर्शन में तहसील विधि सेवा समिति सटाणा तथा सटाणा वकील संघ के संयुक्त तत्वावधान में दीवानी एवं फौजदारी न्यायालय, सटाणा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इस लोक अदालत का उद्घाटन तालुका विधि सेवा समिति के अध्यक्ष एवं पैनल प्रमुख तथा दीवानी न्यायाधीश (कनिष्ठ स्तर) सटाणा, चारुदत्त शिपकुले की अध्यक्षता में हुआ।

उद्घाटन के अवसर पर अध्यक्ष चारुदत्त शिपकुले और पैनल न्यायाधीश श्री आर. बी. कुलकर्णी ने उपस्थित लोगों को लोक अदालत की आवश्यकता एवं लाभों के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही, उन्होंने अधिक से अधिक मामलों को आपसी समझौते के माध्यम से निपटाने का आह्वान किया।

लोक अदालत ने 1,243 मामलों को सुलझाऐ

नासिक जिले की इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 809 लंबित मामले तथा 5238 मुकदमे-पूर्व (प्री-लिटिगेशन) मामले विचारार्थ रखे गए थे। इनमें से 101 लंबित मामलों का निस्तारण कर 85 लाख 50 हजार रुपये की वसूली की गई।

इसके अलावा, 1142 मुकदमे-पूर्व मामलों का समाधान करते हुए 96 लाख 38 हजार रुपये की वसूली हुई। इस प्रकार, लोक अदालत के माध्यम से कुल 1,243 मामलों को सुलझाते हुए 1 करोड़ 81 लाख 88 हजार रुपये की कुल राशि वसूल की गई।

Nashik National Lok Adalat Settles 1243 Cases
MPSC Staff Protest: सचिव महेंद्र हरपालकर से बदसलूकी का विरोध में अधिकारी-कर्मचारी करेंगे काम बंद

लोक अदालत में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

राष्ट्रीय लोक अदालत में पैनल अधिवक्ता के रूप में एडवोकेट दीपक बोरसे तथा एडवोकेट श्रीमती यशश्री चंद्रात्रे ने कार्यभार संभाला। इस कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों सहित सटाणा वकील संघ के वरिष्ठ सदस्य एड. सतीश चिंधड़े, एड. एल. पाटिल, एड. पी. पी. भामरे, एड. प्रवीण बागुल, एड. एस. आर. सोनवणे, एड. सुनील अहिरे, गट विकास अधिकारी अतुल पाटिल, सहायक गट विकास अधिकारी भैयासाहेब सावंत, विस्तार अधिकारी नितिन देशमुख, सहायक अधीक्षक सचिन खैरनार, विधि सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी वीरेंद्र सोनवणे, तथा न्यायालयीन कर्मचारी प्रशांत आहेर, श्रीकृष्ण पाटिल, प्रतीक काले, तुषार जगताप, आकाश सोनवणे, साहेबराव पवार, योगेश विधाते, पल्लवी अमृतकर, तेजस बच्छाव, वैशाली वाघ, योगेश बिरारी एवं ज्योति हिरे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com