नासिक में सड़क पर रिक्शा चालक का हंगामा, मेहर सिग्नल पर ट्रैफिक नियमों की धज्जि; पुलिस से बदसलूकी

Nashik Traffic: मेहर सिग्नल पर ट्रैफिक नियम तोड़ने पर रोके गए रिक्शा चालक ने पुलिस से बदसलूकी की और खुद को नगरसेवक का बेटा बताकर धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
Rickshaw driver creates ruckus on Nashik road, flouts traffic rules at Mehar signal; misbehaves with police
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Nashik traffic rule violation: नासिक शहर के व्यस्ततम मेहर सिग्नल पर एक रिक्शा चालक द्वारा ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने और पुलिस कर्मियों के साथ बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। आरोपी रिक्शा चालक ने बीच सड़क पर हंगामा करते हुए पुलिस को 'नगरसेवक का बेटा' होने की धौंस दिखाई, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मेहर सिग्नल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने एक रिक्शा को रुकने का इशारा किया था। चालक रिक्शा की फ्रंट सीट पर सवारी बिठाकर गाड़ी चला रहा था, जो नियमों के खिलाफ है।

जब पुलिस कर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ करनी शुरू की, तो चालक बजाय अपनी गलती मानने के, पुलिस से उलझ गया और गाली-गलौज पर उतर आया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रिक्शा चालक ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। उसने ट्रैफिक पुलिस को धमकी दी कि वह एक नगरसेवक का बेटा है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

काफी देर तक चले इस ड्रामे के कारण सिग्नल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और जाम की स्थिति बन गई। आम नागरिकों ने भी चालक के इस उदंड व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई।

कानून का शिकंजा

ट्रैफिक पुलिस की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आरोपी चालक को तुरंत हिरासत में लिया गया। सरकार वाड़ा पुलिस स्टेशन में उसके सिखलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून सबके लिए बराबर है और किसी भी पद या रिश्ते का हवाला देकर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com