नासिक में शादी के नाम पर ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपी को दबोचा

Nashik Marriage Fraud News: नासिक में शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Marriage Fraud in Nashik: Interstate Gang Busted; Police Apprehend 6 Accused
शादी ठगी मामला( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Crime News: नासिक शहर के बाजीराव नगर इलाके में माउली वर-वधू सूचक केंद्र के जरिए शादी का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। शहर पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों को न्यायालय में पेश करने पर उन्हें बुधवार, 15 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, बुलढाणा स्थित माउली वर-वधू सूचक केंद्र के एजेंट सांड यशवंत जाधव और उसकी पत्नी अलका जाधव ने शिकायतकर्ता को शादी के लिए लड़की दिखाई थी।

रिश्ता तय होने के बाद, आरोपियों ने शादी के नाम पर 1 लाख 70 हजार रुपये और वकील की फीस के तौर पर 5 हजार रुपये लिए, इसके अतिरिक्त, शादी की सामग्री के लिए 4 हजार रुपये खर्च करवाए गए। 30 मार्च 2026 को बाजीराव नगर के विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में विवाह संपन्न हुआ।

दूल्हन ने साथ रहने से किया इनकार

विवाह के तुरंत बाद, दुल्हन ने मेरा यहां कोई नहीं है, मैं खुद को नुकसान पहुंचा लूंगी जैसी धमकियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद वह एजेंट जाधव के घर चली गई और साथ रहने से इनकार कर दिया। पीड़ित को अपने साथ 1 लाख 79 हजार रुपये की धोखाधड़ी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विभिन्न धाराओं के तहत केस

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3184), 316(2), 319 (2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सांडू यशवंत जाधव (57, बुलढाणा), प्रवीण गणपत दिवे (34, पंचवटी), अलका सांडु जाधव (50, बुलढाणा), शशिकला भारत शिंदे (50, पंचवटी), सरिता सुकदेव पवार (25, हिंगोली), कृष्णाबस्ती जैसवाल (34, नागपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार, पुलिस निरीक्षक योगेश घोरपड़े के आदेश पर सहायक पुलिस निरीक्षक सागर कोते और कांस्टेबल शैलेश शेलार मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com