नासिक: महात्मा फुले उद्यान की बदहाल हालत पर नागरिकों की आवाज, जयंती से पहले सुधार की मांग

Nashik Mahatma Phule Park Condition: नासिक के महात्मा फुले उद्यान की खराब स्थिति को लेकर नागरिकों ने आवाज उठाई है। फुले जयंती से पहले उद्यान की सफाई, मरम्मत और सुंदरीकरण की मांग की गई है।
Nashik: Citizens Raise Voice Over Dilapidated State of Mahatma Phule Garden; Demand Improvements Ahead of Birth Anniversary
Nashik Park Cleanliness Demand ( Source: Social Media )
Published on: 
Updated on: 

Nashik Park Cleanliness Demand: नासिक प्रभाग क्रमांक 24 स्थित महात्मा फुले उद्यान वर्तमान में अत्यंत दयनीय अवस्था में है। उद्यान की तात्कालिक स्वच्छता, मरम्मत और सुंदरीकरण की मांग को लेकर नमस्कार फाउंडेशन की ओर से आवाज उठाई गई है।

संस्था ने मांग की है कि महात्मा ज्योतिबा फुले की आगामी जयंती से पूर्व उद्यान को सुव्यवस्थित किया जाए, इस संबंध में नमस्कार फाउंडेशन के अध्यक्ष हर्षल खखैरनार के नेतृत्व में क्षेत्रीय नागरिकों ने पार्षद राजेंद्र महाले को एक ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर आकाश तोटे, विशाल खैरनार, अशोक पाटील, महेंद्र भालेराव, सागर पाटील सहित कई नागरिक उपस्थित थे, ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि महात्मा फुले उद्यान स्थानीय निवासियों के लिए मनोरंजन और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र है।

नमस्कार फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन, जल्द सुधार का आश्वासन

अव्यवस्थाओं का अंबार, सुरक्षा पर सवाल वर्तमान में उद्यान में चारों और गंदगी। टूटे हुए झूले और खराब उपकरणों के कारण नागरिकों को भारी असुविधा हो रही है।

उचित रखरखाव के अभाव में झाड़-झंखाड़ अनियंत्रित रूप से बढ़ गए है और नियमित सफाई न होने से वरिष्ठ नागरिकों का टहलना, व्यायाम करना और बच्चों का खेलना दूभर हो गया है। कई स्थानों पर कचरे के ढेर जमा है।

जिससे परिसर में सुरक्षा का प्रशन भी खड़ा हो गया है, मनपा से तात्काल हस्तक्षेप की अपील फाउंडेशन ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि उद्यान में स्वच्छता, बिजली (लाइटिंग) और सुरक्षा व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी गई है कि इस पर शीघ्र ध्यान दिया जाए, इस बीच, पार्षद राजेंद्र नहाले ने समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया है कि उद्यान की मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com