Nashik Municipal Corporation ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Green Bond Approval: नासिक सिंहस्थ कुंभमेले के कार्यों के लिए राज्य सरकार से निधि प्राप्त होने के साथ-साथ नासिक महानगरपालिका को भी अपने खर्च का हिस्सा वहन करना होगा।
इसके लिए मनपा ने पहले ही 200 करोड़ रुपये के म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार में उतारे थे। अब मुकणे बांध सीधी पाइपलाइन विस्तारित योजना के लिए 200 करोड़ रुपये के ‘ग्रीन बॉन्ड’ के प्रस्ताव को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अंतिम मंजूरी दे दी है।
कुंभमेले के मद्देनजर राज्य सरकार ने विकास कार्यों के लिए 30 हजार करोड़ रुपये देने का वादा किया है। चुनाव से पहले करीब 20 हजार करोड़ रुपये के कार्यों का शुभारंभ हो चुका है।
चालू वित्त वर्ष के बजट में मनपा ने 425 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, लेकिन अतिरिक्त फंड जुटाने के लिए अब बॉन्ड का सहारा लिया जा रहा है।
पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका की तर्ज पर नासिक मनपा ये हरित कर्जरोखे जारी कर रही है। इस 200 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग जल निकासी (ड्रेनेज) योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए किया जाएगा।
कुल राशिः 200 करोड़ रुपये। उद्देश्यः मुकणे बांध पाइपलाइन विस्तार और जल निकासी परियोजना, सरकारी लाभः केंद्र से 26 करोड़ रुपये का इंसेंटिव (13%)। स्वीकृतिः सेबी द्वारा अंतिम मान्यता प्राप्त। समय सीमाः फरवरी के अंतिम सप्ताह में निवेश के लिए उपलब्ध।
खास बात यह है कि केंद्र सरकार ग्रीन बॉन्ड जारी करने पर 13 प्रतिशत की दर से प्रोत्साहन (इंसेंटिव) प्रदान करती है। इस हिसाब से 200 करोड़ रुपये पर नासिक मनपा को 26 करोड़ रुपये का अतिरिक्त इंसेंटिव मिलेगा।
म्युनिसिपल बॉन्ड पर नासिक मनपा को पांथ साल के लिए 7.80 प्रतिशत की ब्याज दर मिली थी। अब ग्रीन बॉन्ड के माध्यम से पूजी जुटाई जाएगी।
यह भी पढ़ें:-होली पर रेलवे का तोहफा: एलटीटी से 30 स्पेशल ट्रेनें, नासिक रोड से यूपी-बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत
मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी दत्तात्रेय पाथरूट ने बताया कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में ये बॉन्ड जारी होंगे और आम नागरिक भी इनमें निवेश कर सकेंगे, सोमवार (23 फरवरी) को महापौर और आयुक्त पत्रकार वार्ता में इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे।