खरात प्रकरण में रुपाली चाकणकर को गिरफ्तार किया जाए, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सव्वालाखे की मांग

Nashik Congress News: नासिक में कांग्रेस महिला प्रदेशाध्यक्ष संध्या सव्वालाखे ने खरात प्रकरण में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा रुपाली चाकणकर की गिरफ्तारी की मांग की है।
nashik kharat case rupali chakankar arrest demand
Nashik Congress (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nashik Kharat Case News: खरात प्रकरण में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा रुपाली चाकणकर को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, ऐसी जोरदार मांग महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस महिला विभाग की अध्यक्षा संध्या सव्वालाखे ने की है। नासिक स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को आयोजित पत्रकार परिषद में उन्होंने यह मांग करते हुए राज्य सरकार और जांच एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए। सव्वालाखे ने कहा कि खरात प्रकरण अत्यंत गंभीर है और इसमें शामिल सभी संबंधित व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई होना आवश्यक है।

इस मामले में रुपाली चाकणकर से पूछताछ की गई है, लेकिन उनके व्यवहार में किसी भी प्रकार का पश्चाताप दिखाई नहीं देता। पूछताछ के बाद भी उनके चेहरे की मुस्कान बरकरार है। इससे स्पष्ट होता है कि उन्हें इस प्रकरण की गंभीरता का बिल्कुल भी एहसास नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा रुपाली चाकणकर को क्लीन चिट देने का प्रयास किया जा रहा है। इससे जनता के मन में निष्पक्ष जांच को लेकर संदेह पैदा हो गया है।

महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी बात रखी

उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार इस मामले में बिना किसी पक्षपात के कानून के समक्ष सभी के साथ समान व्यवहार करे। पत्रकार परिषद में बोलते हुए सव्वालाखे ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार की भूमिका केवल घोषणाओं तक सीमित है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि प्रभावशाली लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की गई है, लेकिन उसकी वास्तविक अमलवाही अब तक नहीं हुई है। महिला सशक्तिकरण के नाम पर केवल राजनीतिक घोषणाएं की जा रही हैं, ऐसा उन्होंने कहा।

भाजपा नेता चित्रा वाघ पर भी निशाना साधा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में की गई विभिन्न घोषणाओं पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार को ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है। भाजपा नेता चित्रा वाघ पर भी सव्वालाखे ने निशाना साधा। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि महिला मुद्दों पर लगातार मुखर रहने वाली चित्रा वाघ ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।

महिलाओं पर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का दावा करने वालों को इस मामले में भी स्पष्ट भूमिका रखनी चाहिए। इस पत्रकार परिषद में कांग्रेस की महिला शहराध्यक्ष स्वाती जाधव, पूर्व नगरसेविका वल्सलाताई खैरे सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर खरात प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग दोहराई गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com