आंदोलन के बाद मिली सफलता, नासिक में पानी संकट से राहत, टैंकरों को मिला नया सहारा

Nashik Tanker Water Supply: नासिक के कर्मयोगीनगर में पानी टंकी पर फायर हाइड्रेट सुविधा शुरू हुई। इससे अब टैंकरों के जरिए जलापूर्ति तेज और आसान होगी।
Success Achieved After Agitation: Relief from Water Crisis in Nashik; Tankers Find New Support
नासिक पानी समस्या( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Water Crisis Solution: नासिक कर्मयोगीनगर स्थित पानी की टंकी पर आखिरकार मनपा द्वारा फायर हाइड्रेट की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इस सुविधा के शुरू होने से अब पानी की किल्लत के समय स्थानीय क्षेत्रों में टैंकरों के जरिए जलापूर्ति करना आसान हो जाएगा।

यह विकास शिवसेना (यूबीटी) और सत्कार्य फाउंडेशन के निरंतर फॉलोअप के बाद संभव हुआ है। प्रभाग क्रमांक 24 स्थित कर्मयोगीनगर पानी टंकी से जलापूर्ति शुरू करने के लिए शिवसेना कार्यकर्ता चारुशीला गायकवाड़ और सत्कार्य फाउंडेशन के अध्यक्ष बाबासाहेब गायकवाड़ ने नागरिकों के साथ मिलकर जल टंकी पर चढ़कर और अधिकारियों के कार्यालय में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया था।

एक साल के कड़े प्रयासों के बाद, 13 नवंबर को पानी की टंकी से जलापूर्ति शुरू हुई, जिसके बाद वहां फायर हाइड्रेट लगाने की मांग प्रमुखता से की जा रही थी।

प्रभाग में बार-बार होने वाली पानी की किल्लत को देखते हुए अब तक नगर निगम के टैंकरों को मोरवाडी और पाथर्डी फाटा से पानी भरकर लाना पड़ता था। दूरी अधिक होने के कारण टैंकरों के फेरे कम होते थे और जलापूर्ति प्रभावित होती थी।

पहले मोरवाडी और पाथर्डी फाटा से लाना पड़ता था पानी

अब कर्मयोगीनगर में ही सुविधा उपलब्ध होने से गोविदनगर, कर्मयोगीनगर, जगतापनगर, उंटवाडी, प्रियंका पार्क, तिडकेनगर, बाजीरावनगर, कालिका पार्क, पाटीलनगर और सिङको जैसे क्षेत्री में काम समय में पानी पहुंचाया जा सकेगा।

नागरिकों ने जताया संतोष

आगजनी जैसी आपातकालीन स्थिति में भी यहां से तत्काल पानी उपलब्ध होगा। इस सुविधा के शुरू होने पर सत्कार्य फाउंडेशन के अध्यक्ष बाबासाहेब गायकवाड, चारुशीला गायकवाड, बालासाहेब मिथे, मयूर आहेर, घवल खैरनार और संगीता देशमुख सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने मनपा के जलापूर्ति विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इस सुविधा से अब आपातस्थिति में समय पर पानी मिलेगा। इस अवसर पर डॉ. शशिकांत मोरे, मनोज वाणी, वंदना पाटिल और निलेश ठाकुर सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com